जबलपुर में दर्दनाक हादसा: एनएच-30 स्थित घाट सिमरिया बस स्टॉप पर सो रहे दो मजदूरों को रौंदते हुए निकल गया वाहन, सुबह मिली लाश

जबलपुर में दर्दनाक हादसा: एनएच-30 स्थित घाट सिमरिया बस स्टॉप पर सो रहे दो मजदूरों को रौंदते हुए निकल गया वाहन, सुबह मिली लाश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने रोड पर बिखरे खून को देखते हुए

  • मैहर के रहने वाले थे दोनों युवक, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान
  • दो महीने पहले निकले थे मजदूरी करने, लौट रहे थे घर, रात होने पर सो गए थे दोनों

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के घाट सिमरिया बस स्टॉप पर सो रहे दो मजदूरों को रात में कोई वाहन रौंदते हुए निकल गई। बुधवार सुबह दोनों की लाश मिली। एक कान कान में ईयर फोन फंसा हुआ था। दोनों के सिर क्षत-विक्षत हालत में मिले। जेब से दोनों के मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान मैहर निवासी के रूप में हुई। दो महीने पहले दोनों घर से मजदूरी करने जबलपुर आए थे। रात होने की वजह से दोनों बस स्टॉप पर सो गए थे।

हादसे में जान गंवाने वाला युवक

हादसे में जान गंवाने वाला युवक

खितौला टीआई जे मसराम ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे घाट सिमरिया बस स्टॉप के पास दो युवकों के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। लखराम मोहल्ला निवासी हरिओम बर्मन सुबह छह बजे टहलने निकला था। तब उसकी नजर बस स्टॉप के पास पड़े दो युवकों का शव पड़ी। उसी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। प्रथम दृष्टया देखने से प्रतीत हो रहा था कि कोई वाहन उनके सिर से गुजर गया हो। जेब से मिले आधार कार्ड से दोनों की पहचान हुई।

दुर्गा प्रसाद बर्मन की जेब से मिला था आधार कार्ड

दुर्गा प्रसाद बर्मन की जेब से मिला था आधार कार्ड

दो महीने पहले जबलपुर आए थे
दोनों एक ही गांव अजवाईन संतनगर मैहर सतना के रहने वाले हैं। कंछेदी लाल प्रजापति (20) और दुर्गा प्रसाद बर्मन (23) दाे महीने पहले मजदूरी करने मैहर से जबलपुर आए थे। दुर्गा प्रसाद बर्मन ट्रैक्टर चलाना जानता था। दोनों का चेहरा बिगड़ गया था। दोनों प्रतीक्षालय में चादर बिछा कर सिर रोड की ओर करके सो गए थे। एक के कान में ईयर फोन भी फंसा मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी वाहन ने कट या ओवरटेकिंग में यात्री प्रतीक्षालय से सटकर निकलने की कोशिश की होगी। तब ये हादसा हुआ होगा।

कंछेदी लाला प्रजापति की जेब से मिला था आधार कार्ड

कंछेदी लाला प्रजापति की जेब से मिला था आधार कार्ड

पीएम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
एएसपी शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि सिहोरा में पीएम कराने के बाद दोनों शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई हाेगी। अभी प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट की बात ही सामने आ रही है। फिर भी हर पहलू की जांच जारी है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था। दोनों जिले में कहां मजदूरी करते थे। और रात में निकलने की क्या वजह थी। इसकी पुष्टि के बाद जांच आगे बढ़ेगी। दोनों के पास मिले मोबाइल के आधार पर जांच की जा रही है।



Source link