Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जहरीली झिंझर शराब से हुई 15 लोगों की मौत के बाद आरोपी बनाए महाकाल थाने के आरक्षक सुदेश खोड़े को पुलिस ने मंगलवार रात लक्ष्मीनगर से गिरफ्तार कर लिया। फरार होने के बाद पुलिस ने खोड़े पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित था। भास्कर के खुलासे के बाद जहरीली शराब बेचने में लिप्त पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया था।
एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया शराबकांड में आरक्षक खोड़े 18 वां अंतिम आरोपी है जो 35 दिन से फरार था। भोपाल में छिपकर वह फरारी काट रहा था और मंगलवार को लक्ष्मीनगर स्थित घर पर आया हुआ था जिसके बारे में सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ा।
शराबकांड अन्य कोई साथी पुलिसकर्मी लिप्त तो नहीं है इसे लेकर आरक्षक से पूछताछ की जाएगी। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करेंगे। शराबकांड में दो पुलिसकर्मी वर्तमान में जेल है जो खोड़े के साथी है। यहीं निगम गैंग के अस्थायी कर्मचारी सिकंदर के साथ मिलकर निगम के रीगल टाकीज भवन पर केमिकल से जहरीली शराब बनाकर बेचते थे।