नई Toyota Innova Crysta के डिजाइन में कंपनी ने कई अपडेट्स दिए हैं
2020 Toyota Innova Crysta: Toyota ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जानें वाली Innova Crysta का नया मॉडल कई शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 25, 2020, 9:48 AM IST
नए फीचर्स के साथ मार्केट में की एंट्री
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का नया 2020 वर्जन कई नए फीचर्स के साथ उतारा गया है. इसके एक्सटीरियर में भी कुछ बदलाव हैं. अभी MPV सेगमेंट में इनोवा क्रिस्टा की बाजार हिस्सेदारी 43 फीसदी है.
Toyota Innova Crysta फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसमें पहले जैसा 2.4-लीटर का डीजन इंजन दिया गया है. इसका मैनुअल वेरिएंट 150Bhp की मैक्सिमम पावर और 343 Nm का पीक टॉर्क दिया है. वहीं, इसके ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में टॉर्क को बढ़ा कर 360 Nm कर दिया गया है.इसके पेट्रोल मॉडल की बात करें तो इसमें 2.7-लीटर का इंजन दिया गया है. इसका इंजन 166 Bhp की मैक्सिमम पावर और 245 Nm की पीक टॉर्क दिया है. इसके पेट्रोल इंजन में केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है.ये भी पढ़ें : 5 लाख रु के अंदर खरीदें ये 5 हाई माइलेज वाली बेस्ट कार! जानिए गाड़ियों की पूरी डिटेल
इसमें नए डायमंड कट के 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें कोई भी बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं. Toyota ने अपनी नई Innova Crysta के डैशबोर्ड में कोई भी बदलाव नहीं किया है. हालांकि, अब इसमें कुछ नए फीचर्स मिलेंगे. इनमें 9.0-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें एयर प्यूरिफायर और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है.
मिलेगा शानदार लुक
नई Innova Crysta 8 सीट और 7 सीट के साथ उपलब्ध होंगे. नई इनोवा क्रिस्टा में नए स्पार्कलिंग ब्लैक क्रिस्टल शाइन एक्सटीरियर कलर की पेशकश की गई है. फ्रंट ग्रिल अब पियानो ब्लैक फिनिश और क्रोम सराउंड के साथ है. फ्रंट बंपर की स्टाइल में बदलाव है. अलॉय व्हील्स की डिजाइन नई है. गाड़ी के टॉप ट्रिम्स डायमंड कट फिनिश्ड अलॉय व्हील्स के साथ आएंगे.
इंटीरियर व सेफ्टी
वैकल्पिक एक्सेसरी के तौर पर कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं, जैसे रियल टाइम व्हीकल ट्रैकिंग, जियोफेन्सिंग, लास्ट पाकिंग की लोकेशन आदि. नई Innova Crysta के सेफ्टी फीचर्स में 7 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट आदि शामिल रहेंगे. अब इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर्स को भी जोड़ा गया है और इसके लिए साथ में डिस्प्ले भी है.