- Hindi News
- Local
- Mp
- Mandbuddhi Woman Pregnant In Madhya Pradesh Dewas Ashram, Six Women Resuce
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
देवास के एक आश्रम में रह रही मंदबुद्धि मूकबधिर महिला मां बन गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आश्रम का अतिक्रमण भी तोड़ दिया। इससे पहले इसी आश्रम से छह महिलाओं को भी मुक्त कराया गया।
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बुधवार को प्रशासन की टीम आश्रम का अतिक्रमण तोड़ने पहुंची। दरअसल, कबीर आश्रम में रहने वाली 22 साल की मूकबधिर और मंदबुद्धि युवती के गर्भवती होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती ने 6 नवंबर को एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। मूकबधिर और मंदबुद्धि युवती जिसने बच्चे को जन्म दिया था उसने टीम से इशारों में बात की तो पता चला कि वह चूना खदान तरफ रहती है। टीम ने जांच की तो पता चल गया कि युवती कबीर आश्रम में रहती है और जामगोद आश्रम में भी जाती थी।
इसकी जानकारी बीएनपी पुलिस को देने के साथ ही जिला प्रशासन को भी दी गई। इसके बाद ही प्रशासन सक्रिय हो गया था। तीन दिन पहले दोनों आश्रम में तहसीलदार दिपाली जाधव वन स्टॉप सेंटर और पुलिस के साथ पहुंची थी, जहां से 6 महिलाओं का निकालकर वन स्टॉप सेंटर लाया गया। बीएनपी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस और प्रशासन इस पूरे मामले की जांच में लगा है। आश्रम कौन संचालित करता था और महिला के साथ अमानवीयता किसने की, समेत अन्य सवालों के जवाब तलाशे जा रहे है। इसके साथ ही बुधवार को आश्रम का अतिक्रमण भी तोड़ दिया गया।