रिश्तों का खून: सागर जिले में सिंचाई करने के विवाद में रिश्तेदारों ने कर दी हत्या, पुलिस को आरोपियों की तलाश

रिश्तों का खून: सागर जिले में सिंचाई करने के विवाद में रिश्तेदारों ने कर दी हत्या, पुलिस को आरोपियों की तलाश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो 

सागर जिले के बरायठा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के सदस्य आपस में भिड़ गए। मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार भगवानदास यादव अपने बड़े भाई मुन्नी और छोटे भाई पुजारी के साथ खेतों में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान ट्यूबबेल की मोटर खराब हो गई। मोटर सुधारने के दौरान ही सिंचाई की बात को लेकर भाईयों के बीच विवाद हो गया। विवाद में मुन्नी यादव के लड़के नंदराम ने अपने सगे चाचा भगवानदास को पकड़ा और सीताराम नामक परिजन ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

अन्य परिजन घायल हालत में उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन भगवानदास ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और बंडा एसडीओपी उमराव सिंह पहुंचे। मामले को जांच में लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link