कोरोना का बढ़ा संकट: जबलपुर में बुधवार को 47 तो गुरुवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 85 हुई, रात आठ बजे दुकानें बंद कराने पहुंची पुलिस

कोरोना का बढ़ा संकट: जबलपुर में बुधवार को 47 तो गुरुवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 85 हुई, रात आठ बजे दुकानें बंद कराने पहुंची पुलिस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • In Jabalpur, The Number Of Corona Infects Reached 85 On Wednesday, 85 On Thursday, Police Arrived To Close Shops As Early As Eight In The Night

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हजार पहुंची

जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में डबल का इजाफा हुआ है। बुधवार को जहां नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 थी, वहीं गुरुवार को 85 नए मामले सामने आए। तेजी से बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को लेकर प्रशासन भी हरकत में आ गया है। गुरुवार को सख्ती दिखाते हुए आठ बजे दुकानों को बंद कराया गया। जिले में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14 हजार पार कर गया। वहीं एक्टिव केस की संख्या 739 हो गई है।
आंकड़ों से समझें

  1. जिले में अभी तक कुल सेम्पल की जांच-201581
  2. संक्रमित मिले-14055
  3. कोरोना से मौत-221
  4. स्वस्थ हुए-13095
  5. कंटेनमेंट एरिया-34
  6. कुल एक्टिव केस-739
  7. सस्पेक्टेड की संख्या-749
  8. होम क्वारंटीन-762
  9. संस्थागत क्वारंटीन-768
  10. होम आइसोलेशन में संक्रमितों की संख्या-464
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा कोरोना की जानकारी देते हुए

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा कोरोना की जानकारी देते हुए

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने गुरुवार को कोरोना बुलेटिन जारी किया। बताया कि 24 घंटे के दौरान मिली 1768 सैम्पल की जांच में 85 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं गुरुवार को 57 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। कोरोना से मुक्त होने वालों की संख्या 13 हजार 95 पहुंच चुकी है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 14 हजार 55 पहुंच चुकी है। जिले में रिकवरी रेट 93.17 प्रतिशत हो गया है । राहत की बात ये रही कि पिछले 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई है। गुरुवार को भी जिले में कुल 1766 लोगों के सेम्पल लिए गए।

इस तरह बढ़ाई जा रही सुविधाएं
स्थित ऑक्सीजन बेड आईसीयू बेड
कोविड की शुरूआत में 340 128
पहले फेज में 814 279
वर्तमान क्षमता 1184 875

विक्टोरिया-एल्गिन में भी ऑक्सीजन टैंक बनेंगे
शहर में कोरोना को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। मेडिकल के बाद अब विक्टोरिया और एल्गिन में भी ऑक्सीजन टैंक बनाने की कवायद शुरू कर दी है। मेडिकल में निजी कंपनी ने 10 हजार लीटर क्षमता का ऑक्सीजन टैंक बनाया है। इतनी ही क्षमता का एक और टैंक बनाया जा रहा है। इसी कंपनी को विक्टोरिया व एल्गिन में भी टैंक लगाने का काम सौंपा गया है।

गुरुवार रात आठ बजे दुकानें बंद कराती पुलिस

गुरुवार रात आठ बजे दुकानें बंद कराती पुलिस

360 लोगों का चालान, रात आठ बजे दुकानें बंद कराई

जिले में चलाए जा रहे रोके-टोको अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कुल 360 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। सभी लोगों ने कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन किया था। जुर्माना के तौर पर सभी से 68 हजार 260 रुपए वसूले गए। नगर निगम ने 26 लोगों से 33 हजार 710 रुपए, पुलिस ने 263 लोगों से 26 हजार 300 रुपए वसूल किए। वहीं एसडीएम की ओर से 45 लोगों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 137 दुकानों को सील किया गया। पुलिस ने रात आठ बजे तक सख्ती कर सभी दुकानों को बंद कराया।



Source link