कोहली का रोहित पर बयान: भारतीय कप्तान ने कहा- नहीं पता वे ऑस्ट्रेलिया क्यों नहीं आए, ऋद्धिमान की तरह सिडनी में रिहैब करना चाहिए था

कोहली का रोहित पर बयान: भारतीय कप्तान ने कहा- नहीं पता वे ऑस्ट्रेलिया क्यों नहीं आए, ऋद्धिमान की तरह सिडनी में रिहैब करना चाहिए था


  • Hindi News
  • Sports
  • Virat Kohli Vs Rohit Sharma: Indian Captain On Confusion Over Rohit Injury

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सिडनी19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोहली ने कहा है कि उन्हें रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर साथ न आने को लेकर कोई जानकारी नहीं है। -फाइल फोटो

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उन्हें रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर साथ न आने को लेकर कोई जानकारी नहीं है। कोहली ने कहा कि रोहित के चोट पर भी टीम मैनेजमेंट को कोई खास जानकारी नहीं मिली जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कोहली ने कहा कि ऋद्धिमान साहा जैसा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में रिहैब कर रहा है, जबकि रोहित और ईशांत भारत में हैं। उन्हें भी साहा की तरह ऑस्ट्रेलिया में आकर रिहैब करना चाहिए था।

सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग से पहले मिला था मेल

शुक्रवार से शुरू हो रहे वनडे सीरीज से पहले मीडिया के सवालों का ऑनलाइन जवाब देते हुए कोहली ने कहा, ‘सिलेक्शन कमेटी के मीटिंग से पहले हमें एक मेल मिला था। इस मेल में बताया गया था कि रोहित चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मेल में उनके चोट की गंभीरता और उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया था। ये बात रोहित को भी पता थी और वे उपलब्ध नहीं थे।’

IPL फाइनल के बाद लगा कि रोहित ऑस्ट्रेलिया जाएंगे

कोहली ने कहा, ‘इसके बाद उन्होंने IPL खेला और हमें लगा कि वे हमारे साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। मुझे ये बिलकुल नहीं पता कि वे हमारे साथ क्यों नहीं आए। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस मामले पर टीम मैनेजमेंट को भी जानकारी का अभाव है। हम फिलहाल इस मामले पर कोई पुख्ता जानकारी का वेट कर रहे हैं।’

ऋद्धिमान की तरह रोहित-ईशांत को ऑस्ट्रेलिया आना चाहिए था

कोहली ने कहा कि ऋद्धिमान भी चोटिल थे, लेकिन वे ऑस्ट्रेलिया आकर रिहैब कर रहे। मुझे नहीं पता रोहित और ईशांत ने ऐसा क्यों नहीं किया। वे ऑस्ट्रेलिया में भी रिहैब कर सकते थे। अब उनकी स्थिति को लेकर काफी कन्फ्यूजन है।

कोच ने कहा था कि टेस्ट खेलना होगा मुश्किल

इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने भी रोहित शर्मा पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने 22 दिसंबर को कहा था कि अगर अगले 4-5 दिन में रोहित और ईशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में नहीं बैठते हैं, तो उनका टेस्ट में खेलना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा था कि हम किसी खिलाड़ी का लंबे समय तक रेस्ट कराना अफोर्ड नहीं कर सकते।

NCA में रिहैब कर रहे रोहित और ईशांत

फिलहाल रोहित और ईशांत नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA), बेंगलुरु में रिहैब से गुजर रहे हैं। उन्हें IPL 2020 के दौरान चोट लग गई थी। इसी वजह से रोहित को टीम इंडिया के वन-डे और टी-20 टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं रोहित को टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। अभी भी वे फिटनेस से 3 हफ्ते दूर हैं। इसके बाद अगर वे ऑस्ट्रेलिया रवाना होते हैं, तो उन्हें 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन रहना होगा। जिससे उनके पहले 2 टेस्ट खेलने पर संशय बना हुआ है।



Source link