- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Ram Balaram, Who Came From Odisha In April, Arrived In September, Now Reached Jabalpur, Both Gajraj Reached Mangali From Bargi On Thursday
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मंगेली में गुरुवार को दिखे राम-बलराम नर हाथी
- वन विशेषज्ञों की मानें तो ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ में बढ़ते खनन के चलते हाथियों का एमपी की ओर बढ़ा पलायन
कान्हा के जंगल से भटक कर जबलपुर पहुंचे हाथी अप्रैल में ओडिशा से भटक कर कान्हा पहुंचे थे। दोनों नर हाथी हैं और राम-बलराम के नाम से प्रसिद्ध हैं। डीएफओ अंजना सुचिता तिर्की के मुताबिक दोनों सितंबर में कान्हा से निकले थे। अब जबलपुर पहुंचे हैं। गुरुवार को दोनों हाथी नर्मदा के दूसरी ओर मंगेली में देखे गए। दोनों नर्मदा से सटकर जंगल रास्ते आगे बढ़ रहे हैं। राहत की बात ये है कि इतने लंबे प्रवास के बावजूद अभी तक हाथियों ने किसी रहवासी क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया है। वे आबादी से दूर-दूर ही आगे बढ़ते जा रहे हैं।

बुधवार को बरगी में दिखे तो दोनों हाथी
खनन के चलते कम हो रहे वन क्षेत्र से पलायन
डीएफओ अंजना सुचिता तिर्की के मुताबिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ के जंगल में ही हाथी दिखते थे। वहां से वे निकल कर आबादी क्षेत्र में पहुंच जाते थे। पहली बार ये हो रहा है कि उनका पलायन एमपी की ओर हुआ है। माना जा रहा है कि इन राज्यों में बढ़ते खनन से जंगलों का दायरा सिमट रहा है। इस कारण हाथी नए रहवास की खोज में पलायन करने पर विवश हुए हैं।
सिवनी से पहुंचे थे मंडला
कान्हा में 20 हाथियों का झुंड देखा गया था। वहां के जंगल से सिवनी के रास्ते हाथी ढाई महीने पहले मंडला की वन सीमा में पहुंचे थे। अनुकूल वातावरण पाकर हाथी करीब दो महीने तक रुके रहे। वन्यजीवों का दल मंडला से लौट गया। वहीं राम-बलराम नाम के दोनों नर हाथी भटक कर जबलपुर की सीमा में पहुंच गए। तीन दिन पहले दोनों ने बरेला में प्रवेश किया था। तब से हाथियों पर नजर रखने के लिए टीम लगाई गई है। रेस्क्यू के 11 सदस्यों सहित कुल 25 लोगों की टीम लगाई गई है। ये टीम पूरे 24 घंटे दोनों हाथियों पर दूरी बनाकर नजर रख रही है।

दोनों हाथी पर दूर से नजर रख रहे वन विभाग के कर्मी
रेस्क्यू का नहीं है कोई निर्देश
रेंजर एमएल बरकड़े ने बताया कि जिले की वनसीमा में सिवनी जिले के दो हाथी ग्वारीघाट के दूसरी ओर मंगेली में दिखे थे। दोनों हाथियों ने अभी तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। बस ग्रामीणों को दूरी बनाकर रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रदेश में वन क्षेत्र इन हाथियों को रास आ रहा है। दोनों नर हाथी का पलायन नरसिंहपुर की ओर है। सभी परिक्षेत्र को अलर्ट किया गया है।