दहेज की बलि चढ़ी बेटी: दो साल पहले ब्याही गर्भवती ने फांसी लगाई, परिजन का आरोप – बेटी की हत्या हुई, कहते थे शादी में 10 लाख खर्च किया है उतना लाकर दे

दहेज की बलि चढ़ी बेटी: दो साल पहले ब्याही गर्भवती ने फांसी लगाई, परिजन का आरोप – बेटी की हत्या हुई, कहते थे शादी में 10 लाख खर्च किया है उतना लाकर दे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेघा की दो साल पहले सूरज से शादी हुई थी।

  • नादिया नगर में रहने वाली महिला ने की आत्महत्या
  • घटना के बाद से परिजन फरार, वर्दीवाला मामा, पति और रिश्तेदार धमकाते थे, थाने पर राजीनामा करके ले गए थे

दो साल पहले ब्याही एक नवविवाहिता गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन का आऱोप है कि उसे मारा गया है। शादी के कुछ समय बाद विवाद हुआ और फिर थाने पर राजीनामा हुआ था। उसके बाद भी उसे दहेज के लिए बहुत प्रताड़ित किया जा रहा था।

मां बोली- ससुरालवालों ने बेटी को रुपयों के लिए बहुत सताया।

मां बोली- ससुरालवालों ने बेटी को रुपयों के लिए बहुत सताया।

एमआईजी थाना क्षेत्र के नादिया नगर में रहने वाली मेघा पति सूरज गौड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। मां किरण गौड़ ने बताया कि 26 जनवरी 2018 को उसकी शादी सूरज से हुई थी। सूरज, उसका पिता गोपाल गौड़, माता लक्ष्मी, ननद कुसुम और मामा ससुर उसे लगातार परेशान करते थे। कहते थे कि शादी में 10 लाख रुपया खर्च किया है, उतना लाकर देना। उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। परिजन का आरोप है कि सूरज का मामा आबकारी विभाग में पदस्थ हेडकांस्टेबल बालमुकुंद गौड़ अपनी वर्दी का रौब झाड़ता था। उसे धमकाता था कि कभी पुलिस को शिकायत भी की तो कुछ नहीं बिगड़ेगा।

परिजनों का आरोप - अक्टूबर में उसे ससुरालवालों ने घर से भगा दिया गया था।

परिजनों का आरोप – अक्टूबर में उसे ससुरालवालों ने घर से भगा दिया गया था।

परिजन ने बताया कि मेघा इंजीनियर थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी नौकरी छुड़वा दी गई। वह जब भी मायके में बात करती तो उसे धमकाया जाता, ताने देते। उसे अक्टूबर में घर से भगा दिया गया था। फिर उसने अपनी यातनाएं मायके वालों को बताई थी। बाद में मेघा ने पुलिस को शिकायत की, तब पति व ससुराल वाले थाने पहुंचे। वहां राजीनामा किया। लिखकर दिया कि अब उसे नहीं सताएंगे और यही वादा करके उसे ले गए।

परिजन का आरोप है कि ससुराल वाले बोल रहे हैं, उसने फांसी लगाई, लेकिन उसके गले पर नाखून के निशान देखकर लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। घटना के बाद वे मेघा को अस्पताल लाए और उसके बाद से फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही शार्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।



Source link