पहली पर्यटन कैबिनेट बैठक: 5 बड़े निवेशकों को सरकारी पट्‌टे पर बैंक लोन लेने की दी गई अनुमति

पहली पर्यटन कैबिनेट बैठक: 5 बड़े निवेशकों को सरकारी पट्‌टे पर बैंक लोन लेने की दी गई अनुमति


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मंत्रालय में पयर्टन कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की गई। जिसमें 5 बड़े निवेशकों को सरकारी पट्‌टे पर बैंक से लोन लेने की अनुमति दी गई।

  • शिवराज ने कहा -गौ अभयारण्य पंचकर्म पर केंद्रित टूरिज्म सेंटर शुरु करें

राज्य सरकार ने प्रदेश के 5 बड़े लीजधारकों को सरकारी पट्टे की जमीन मॉडगेज कर बैंक से लोन लेने की अनुमति सरकार दे दी है। पर्यटन विभाग के इस प्रस्ताव को पर्यटन कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई। देर शाम मंत्रालय में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सालरिया गौ अभयारण्य जैसे स्थानों पर ध्यान एवं आयुष चिकित्सा के अंतर्गत पंचकर्म आदि पर केंद्रित पर्यटन केंद्र प्रारंभ किए जा सकते हैं।

पांच निवेशकों को सरकारी जमीन पर बैंक लोन की अनुमति देने कमलनाथ सरकार में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी साधिकार समिति ने सहमति दे दी थी, लेकिन कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिल पाई थी।अब शिवराज सरकार में एक बार फिर कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव लाया गया। जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2014 की भूमि निवर्तन नीति में यह प्रावधान किया जा चुका हे कि लीज धारक अपने प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए जमीन मॉडगेज (बंधक) कर बैंक से लोन ले सकता है। इस प्रस्ताव को बैठक में मंजूरी दी गई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्य प्रदेश में पर्यटन का तेज गति से विकास कर न सिर्फ इसे भारत में पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है, बल्कि इसके माध्यम से रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करने हैं। प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है तथा प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या लगभग डेढ़ गुना हो गई है।

प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश का भारत में सातवां स्थान है। वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 में मध्य प्रदेश में कुल 5 करोड़ 88 लाख पर्यटक आए वहीं वर्ष 2019 में आठ करोड़ 90 लाख से अधिक पर्यटक मध्यप्रदेश में आए।

प्रदेश में चल रही है पांच फिल्मों की शूटिंग

मध्यप्रदेश की फिल्म पर्यटन नीति, जिसके तहत प्रदेश में फिल्म, टीवी सीरियल, वेब सीरीज आदि निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए तक का अनुदान दिया जाता है, काफी लोकप्रिय हो रही है। वर्तमान में प्रदेश में पांच फिल्मों की शूटिंग चल रही है। राजकुमार संतोषी, अनुपम खेर जैसे फिल्म निर्माता मध्यप्रदेश में फिल्म शूट कर रहे हैं। वर्ष 2020-21 में लगभग 45 फिल्मों, वेब सीरीज, टीवी सीरियल आदि की शूटिंग संभावित है।

साहसिक एवं वॉटर स्पोर्टस टूरिज्म

मध्य प्रदेश की कैंपिंग नीति 2018 तथा जल पर्यटन नीति 2017 के चलते यहां साहसिक एवं जल स्पोर्टस टूरिज्म में काफी वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश में सभी सावधानियां बरतें हुए सीमित संख्या में ये गतिविधियां की जा सकती हैं।

रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश में रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन चालू किया गया है, जिसके अंतर्गत ग्रामीण एवं जनजातीय पर्यटन, अनुभव आधारित पर्यटन, हस्तकला एवं हस्तशिल्प पर्यटन, स्वस्थ जीवन शैली पर्यटन आदि को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के “वर्चुअल टूर” विदेशों में लोकप्रिय

प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश के 20 वर्चुअल टूर तैयार किए गए हैं, जो कि गूगल आर्ट एंड कल्चर के माध्यम से विदेशों में अत्यधिक लोकप्रिय हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में फिल्म एंड प्री वेडिंग शूटिंग तथा डेस्टिनेशन टूरिज्म पॉलिसी भी बनाई गई है।

धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। देश में बुद्धिस्ट सर्किट, रामायण सर्किट, तीर्थंकर सर्किट आदि विकसित किए जा रहे हैं। ओमकारेश्वर कथा अमरकंटक का विकास किया जा रहा है। सालरिया गौ अभयारण्य जैसे स्थानों पर ध्यान एवं आयुष चिकित्सा के अंतर्गत पंचकर्म आदि पर केंद्रित पर्यटन केंद्र प्रारंभ किए जा सकते हैं।

वन एवं पर्यावरण आधारित पर्यटन

मध्यप्रदेश में वन एवं पर्यावरण आधारित पर्यटन के अंतर्गत वाइल्ड लाइफ सर्किट, इको सर्किट, बफर में सफर आदि पर कार्य किया जा रहा है। लोनली प्लेनेट संस्था द्वारा मध्य प्रदेश को दुनिया का तीसरा सबसे अच्छा डेस्टिनेशन चुना गया है।



Source link