Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गांधी रोड पर सुबह सुबह हल्की धूप रही
- अन्य दिनों की तुलना में सामान्य से ज्यादा रहा तापमान, कम ही रही सर्दी
हर दिन के साथ मौसम अपने मिजाज बदल रहा है। गुरुवार की सुबह धूप और बादल की आंख मिचौली के साथ शुरू हुई है। हल्के बादल होने से मौसम में गर्माहट बनी हुई है। गुरुवार का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा है, जो सामान्य से 0.3 ज्यादा है। सीधे शब्दों में कहें तो गुरुवार सुबह ठंड कम ही लगी है।
अंचल सहित ग्वालियर के मौसम में बीते दो दिन में बड़े बदलाव आए हैं। जिस तरह से तापमान हर दिन के साथ गिर रहा था, पर अब ऊपर जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय की माने तो अगले 48 घंटे में मौसम बदल जाएगा क्योंकि दक्षिण में तट से तूफान टकरा चुका है। जम्मू कश्मीर में बना पश्चिमी विक्षोभ भी अब कमजोर पड़ रहा है। इसलिए अब उत्तर से ठंडी हवा आएगी और मौसम को बदलेगी। 27 नवंबर के बाद से पारा लगातार गिरता जाएगा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा है जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रहा था। हालांकि भोपाल, इंदौर के मुकाबले में दिन प्रदेश में ठंडा रहा था। अभी मौसम गर्म है, पर 27 नवंबर से कोहरा के साथ ठंड भी बढ़ने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है।
ऐसे चला पारा
समय तापमान
3.30 11.0
5:30 12.2
8:30 15.0