भारत भवन का वर्चुअल टूर:: मल्टीआर्ट सेंटर भारत भवन की सैर अब घर बैठे वर्चुअल टूर से कर सकेंगे कलाप्रेमी, आज संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर करेंगी वर्चुअल टूर लॉन्च

भारत भवन का वर्चुअल टूर:: मल्टीआर्ट सेंटर भारत भवन की सैर अब घर बैठे वर्चुअल टूर से कर सकेंगे कलाप्रेमी, आज संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर करेंगी वर्चुअल टूर लॉन्च


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Artists Can Now Visit The Multiart Center Bharat Bhavan With A Virtual Tour From Home, Today Culture Minister Usha Thakur Will Launch Virtual Tour

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भारत भवन की आर्ट गैलरी। वर्चुअल टूर पर घर बैठे करें भारत भवन की सैर।

  • भारत भवन वर्चुअल टूर सुविधा वाला देश का पहला मल्टी आर्ट सेंटर
  • एक क्लिक पर देखने को मिल जाएंगी सैयद हैदर रजा, एमएफ हुसैन की रेयर पेंटिंग्स

दुनियाभर में मल्टी आर्ट सेंटर के रूप में जाना जाने वाले भारत भवन की सैर अब दुनिया के किसी भी कोने में बैठा कला प्रेमी कर सकेगा। कोविड के चलते जो लोग फिजिकली भारत भवन न जा सकें, लेकिन अब भारत भवन खुद अपना कला का संसार लेकर अपने मोबाइल फोन या कम्प्यूटर स्क्रीन पर पहुंचने को तैयार है। असल में, भारत भवन का वर्चुअल टूर तैयार किया गया है। जहां सैयद हैदर रजा और एमएफ़ हुसैन जैसे कलाकारों के रेयर आर्ट वर्क वर्चुअल देखने को मिलेंगे। यह टूर आज शाम यानी 26 नवंबर से लॉन्च हो जाएगा। इसकी लॉन्चिंग आज शाम संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर करेंगी। क्या खास है इस वर्चुअल टूर में आइए जानते हैं…

यह देश का ऐसा पहला मल्टी आर्ट सेंटर है, जो वर्चुअल टूर की सुविधा देगा। इस टूर में भारत भवन की सभी गैलरीज, वर्कशॉप्स, एम्फीथिएटर सहित पूरी कला यात्रा देख सकेंगे।

फिजिकल जैसा अनुभव

वर्चुअल टूर में आप घर बैठ अपने मोबाइल फोन या कम्प्यूटर से भारत भवन के किसी भी हिस्से को उसी तरह से देख सकेंगे, जैसे आप 360 डिग्री मेंं भौतिक रूप से उपस्थित होकर ले रहे हों। वर्चुअल टूर में विजिटर काे नया एक्सपीरियंस देने तीनों आर्ट गैलरी में नेचर के अनुसार बैकग्राउंड म्यूजिक दिया गया है। जैसे, मॉडर्न आर्ट गैलरी में सरोद सुनाई देगा। ट्राइबल गैलरी में लोक संगीत।

वर्चुअल असिस्टेंट भी

वर्चुअल टूर डिजाइन करने वाले कस्टमाइज्ड 360 डिग्री स्टार्टअप के हितेश आहूजा ने बताया कि भारत भवन का यह वर्चुअल टूर तैयार हो गया है। इसमें वर्चुअल असिस्टेंट भी जोड़ा गया है ताकि जो भी यूजर इसे उपयोग करें उससे टूर में एक गाइड मिले जो उस आर्ट गैलरी या परिसर के बारे में विस्तार से जानकारी दे पाए। इसे तैयार करने के लिए हमने भारत भवन की अलग-अलग गैलरीज, फोटोज, पेंटिंग्स आर्ट ऑब्जैक्ट्स की फोटोग्राफ्स और वीडियोज लिए, भारत भवन पर स्टडी की और उसके बाद यह वर्चुअल टूर तैयार किया है। जिसे कहीं भी बैठकर बस उंगलियों से मोबाइल स्क्रीन या कम्प्यूटर पर आप भारत भवन की सैर कर सकेंगे।

वर्चुअल टूर में भी व्यक्ति स्क्रीन पर बने हुए बटन दबाकर , जिस दिशा में चाहे जा सकता है और मोबाइल या कम्प्यूटर की स्क्रीन को घुमाकर चारों दिशाओं का निरीक्षण अपनी इच्छा अनुसार कर सकता है। वर्चुअल टूर चलाना वॉट्सऐप या फेसबुक चलाने जितना आसान है। स्मार्ट फ़ोन या कम्प्यूटर चलाने की थोड़ी भी जानकारी रखने वाला व्यक्ति इसे देख सकता है। भारत भवन के इस वर्चुअल टूर में आप, ‘नेक्स्ट’ बटन दबाकर एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं और अपने स्क्रीन को घुमाकर चारों और का दृश्य उसी तरह देख सकते हैं जैसे आप वास्तविकता में किसी भी स्थान का अवलोकन करते हैं। इस वर्चुअल टूर में आपको भारत भवन प्रांगण और यहाँ स्थित मॉडर्न आर्ट,, ट्राइबल आर्ट , रंगदर्शनी, आदि कला प्रदर्शनियां देख सकते हैं।

यहां हैं वर्चुअल टूर

कला संस्थानों में वर्चुअल टूर की श्रेणी में तीन महीने पहले जनजातीय संग्रहालय और उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में वर्चुअल टूर तैयार किए जा चुके है।

कल से दर्शकों के लिए उपलब्ध

भारत भवन का वर्चुअल टूर बनकर तैयार है। यह कला प्रेमियों को 27 नवंबर से एक्सेस करने को मिलेगा। यह पहला मल्टीनेशनल आर्ट सेंटर है जिसने वर्चुअल टूर तैयार किया है। –प्रेम शंकर शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी, भारत भवन

फैक्ट्स

  • भारत भवन मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में बड़े तालाब के पास स्थित है।
  • इसकी स्थापना 1982 में हुई थी।
  • भारत भवन चार्ल्‍स कोरेया द्वारा डिजाइन किया गया है।
  • चार्ल्‍स का भारत भवन के बारे में कहना था कि यह पानी पर झुका हुआ एक पठार जहाँ से तालाब और ऐतिहासिक शहर दिखाई देता है।
  • यहां अनेक रचनात्मक कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है। इसे मुख्य रूप से प्रदर्शन कला और दृश्य कला का केंद्र माना जाता है।
  • यह विभिन्‍न पारंपरिक शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण का यह प्रमुख केन्द्र है।
  • भारत भवन में आर्ट गैलरी, इनडोर या आउटडोर ऑडिटोरियम, रिहर्सल रूम, म्यूजियम ऑफ आर्ट, ललित कला संग्रह, भारतीय काव्‍य की पुस्तकालय आदि कई चीजें शामिल हैं।



Source link