- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Administration’s New Guide Line Released, 200 At Weddings, 50 At Funeral Processions And 5 At Establishments
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- सोचा न था कि ऐसे भी होंगी शादियां…बाराती कम रिसेप्शन में आए, मेहमानों का तापमान भी नापा
परंपरा बदली…मैरिज गार्डन से 100 मीटर तक निकाला बाना, समझाइश पर परिजनों ने कम मेहमान ही बुलाए।
अपील भी मानी… अफसरों ने कहा था-सभी नियमों का पालन करें, सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश करें।
ये भी सही… जिनके घर शादी उन्होंने भी कम कर दी बरातियों की संख्या, 200 के बजाए 100 ही लेकर गए।
कोरोना के डर ने शादी-ब्याह की परंपराएं बदल दी। दूल्हा मास्क पहनकर घोड़ी चढ़ा तो कम घराती ही बाराती बने। मास्क पहनकर ही बारातियों ने डांस किया और मैरिज गार्डन से 100 मीटर के दायरे में ही बाना निकाल लिया। शादी में मेहमान तो आए लेकिन भोजन से पहले स्वागत द्वार पर उनका तापमान मापा गया, हाथ सैनिटाइज कराए, फिर अभिवादन कर भोजन कराया। देवउठनी एकादशी पर बुधवार को श्रेष्ठ मुहूर्त में शादियां हुई। शादी में घराती और बारातियों के चेहरे पर खुशियां तो थी, कोविड-19 के नियमों को निभाने की जिम्मेदारी भी थी। मैरिज गार्डन संचालकों ने भी दोनों से नियमों का पालन कराया। इधर, जिला प्रशासन ने भी घरातियों व मैरिज गार्डन संचालकों को फोन लगाए और नियमों के तहत ही आयोजन करने की समझाइश दी। दूल्हा राम बोला-कोरोना से बचना है तो मास्क पहनना जरूरी है सिलावद का दूल्हा राम पिता हुकुमचंद भावसार बुधवार को बारात लेकर रामनगर स्थित मैरिज गार्डन पहुंचा। राम की शादी आनंद नगर की दुल्हन मेघा से थी। राम सहित बारातियों ने मास्क पहना। फिर बारात चली। दूल्हे राम ने कहा-कोरोना से बचना है तो मास्क पहनना जरूरी है।
मैरिज गार्डन संचालकों की कलेक्टर आज लेंगे बैठक
कोविड-19 को लेकर कलेक्टर अनय द्विवेदी ने जिले के मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक गुरुवार दोपहर 1 बजे बुलाई है। यहां कलेक्टर संचालकों से कोविड-19 के नियमों के पालन कराने के संबंध में चर्चा करेंगे।
थर्मल ऑक्सीमीटर थर्मल स्कैनर रखना अनिवार्य
मैरिज गार्डन में केवल 200 लोगों और शवयात्रा में 50 व बाजार में दुकानों पर केवल 5 लोगों की ही अनुमति रहेगी। सभी प्रतिष्ठानों, शासकीय कार्यालयों, बैंक शाखाओं में थर्मल स्कैनर व पल्स ऑक्सीमीटर रखना अनिवार्य हाेगा।
दूल्हे के पिता ने मेहमानों को मास्क बांटे
मैरिज गार्डन(इंदौर रोड)में एनवीडीए उपयंत्री श्रीराम राठौर के बेटे अश्विनी की शादी थी। राठौर ने स्वागत द्वार पर पहले मेहमानों से हाथ सैनिटाइज कराए, थर्मल स्क्रीनिंग कर मास्क बांटकर भोजन के लिए अभिवादन किया। शादी के लिए 500 पत्रिकाएं छपवाई थी लेकिन कोविड की वजह से 200 मेहमान ही बुलाए।
25 बाराती ही ले गए : जूम एप से 100 रिश्तेदारों ने देखी रस्म
शहर के किराना व्यवसायी यश साहू अपनी शादी की तैयारी दो महीने से कर रहे थे। काेरोना के कारण यूएई व यूएसए से उनकी दो बहनें शादी में शामिल नहीं हो सकी। दो अन्य बहनें उदयपुर व सोहागपुर से किसी तरह आईं। बुधवार सुबह इंदौर के लिए 100 बारातियों को ले जाना था लेकिन 25 सदस्यों की बारात ही रवाना हुई। बहनों व अन्य रिश्तेदारों को जूम एप से शादी की रस्में दिखाई।