मौसम: जबलपुर में दिखा निवार का असर, न्यूनतम तापमान 10 के ऊपर पहुंचा, तीखी लग रही धूप, अगले 24 घंटे में छा सकते हैं बादल

मौसम: जबलपुर में दिखा निवार का असर, न्यूनतम तापमान 10 के ऊपर पहुंचा, तीखी लग रही धूप, अगले 24 घंटे में छा सकते हैं बादल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Effect Of Prevention Seen In Jabalpur, Minimum Temperature Reached Above 10, Dhoom Looks Hot, Clouds May Prevail In Next 24 Hours

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में मौसम साफ तेज धूप निकली

  • मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले एक-दो दिन में बादल छाने के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने से शहर के मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तरी हवा की दिशा बदलने के साथ ही उसकी गति धीमी पड़ गई है। बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले 24 घंटे में आसमान में बादल छा सकते हैं। इसके बाद मौसम साफ होते ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो गुरुवार को बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। उत्तर-पूर्वी हवा एक किमी की रफ्तार से चल रही है।

इस तरह बढ़ रहा निवार चक्रवात

इस तरह बढ़ रहा निवार चक्रवात

अगले सप्ताह से पड़ेगी जोरदार ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी बीजू जॉन जैकब के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निवार चक्रवात के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन हो रहा है। गुरुवार शाम से बादल छाने का अनुमान है। शुक्रवार तक संभाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। इसके बाद जैसे ही मौसम साफ होगा। कड़ाके की ठंड पड़ेगी।



Source link