- News18Hindi
- Last Updated:
November 26, 2020, 12:56 PM IST
ऐसे देखें एमपी जीडीएस रिजल्ट 2020
जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया हो उन्हें आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर विजिट करना होगा. यहां रिजल्ट के सेक्शन में मध्य प्रदेश से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद एमपी जीडीएस रिजल्ट 2020 पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा. अभ्यर्थियों को इसी फाइल में अपना नाम सर्च करना होगा.
अब आगे क्या होगाग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. यह शॉर्टलिस्टिंग मेरिट के आधार पर होगी. इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को उनके मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें
UPSSSC 2020: यूपी में 7882 लेखापाल के पदों पर होगी भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
GPSC Recruitment: 257 पदों के लिए निकली है वैकेंसी, यहां करें डायरेक्ट अप्लाई
जून से शुरू थी प्रक्रिया
डाक विभाग ने मध्य प्रदेश सर्किल के लिए ग्रामीण डाक सेवकों की भर्तियां जून में निकाली थीं. आवेदन की प्रक्रिया 8 जून से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई निर्धारित की गई थी. आवेदन प्रक्रिया के बाद विभाग ने 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर रिजल्ट जारी किया है.