Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक हलवाई ने बुधवार रात अपनी प्रेमिका को वीडियो काॅलिंग कर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। नागझिरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया मृतक दुर्गा कॉलोनी निवासी मनीष पिता गोपाल लोधी है। पूड़ी बेलने वाली महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दोनों शादीशुदा थे। मनीष के दो बच्चे हैं और पत्नी से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। विनीता की एक बच्ची है और उसका भी पति से तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। हाल ही में इन्होंने शिप्रा विहार में किराए का मकान लिया था, जहां से मनीष ने विनीता को वीडियो कॉलिंग कर फांसी लगा ली।
वह उसे ऐसा करने से रोकती रही लेकिन उसने एक नहीं सुनी। घटना के वक्त विनीता घर पर नहीं थी। बाद में वह साथ में काम करने वाले परिचित को लेकर घर पहुंची तो मनीष फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रेमिका से पूछताछ की जा रही है।