एक छोटी सी लव स्टोरी: भोपाल में जिम में 25 साल के लड़के को 37 साल की लड़की से प्यार हुआ; दुष्कर्म के बाद में बोला मम्मी-पापा मना कर रहे

एक छोटी सी लव स्टोरी: भोपाल में जिम में 25 साल के लड़के को 37 साल की लड़की से प्यार हुआ; दुष्कर्म के बाद में बोला मम्मी-पापा मना कर रहे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिलखिरिया पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

  • एक साल तक ही चला प्यार, बेवफा प्रेमी के खिलाफ लड़की ने अब FRI कराई

भोपाल में 25 साल के लड़के को 37 साल की लड़की से प्यार हो गया। इस दौरान लड़के ने लड़की के घर जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। एक साल में ही लड़के का प्यार उतर गया और उसने लड़की से यह कहते हुए शादी करने से मना कर दिया की मम्मी-पापा इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं है। वह दूसरी जाति की है और उम्र भी बड़ी है। इसी से दुखी होकर लड़की ने बेवफा प्रेमी के खिलाफ बिलखिरिया थाने में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।

बिलखिरिया पुलिस थाने के टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 37 वर्षीय महिला की शादी नहीं हुई है। वह सेंट्रल गवर्नमेंट की जॉब करती है। करीब एक साल पहले उसकी पटेल नगर में जिम जाने के दौरान आनंद नगर में रहने वाले 25 साल के लड़के अविनेश पांडे से दोस्ती हुई थी। इसके बाद उनमें प्यार हो गया। अविनेश ने कहा कि वह उससे शादी करेगा।

वह लड़की के घर जाने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर 2019 को अविनेश ने घर आकर उससे जबरन दुष्कर्म किया। वह लगातार शादी की बात करने का कह कर दुष्कर्म करता रहा। आखरी बार उसने 1 नवंबर को दुष्कर्म किया

लड़की को अविनेश के शादी पक्की होने का पता चल गया

लड़की ने बताया कि उसे अविनेश के कहीं और शादी पक्की होने के बारे में पता चल गया था। उसने जब उससे पूछा कि क्यों तुम्हारी कहीं और शादी पक्की हो गई है, तो उसने मना कर दिया। बोला- नहीं ऐसा कुछ नहीं है। लड़की ने कहा कि उसे सब कुछ पता है। छिपाने की जरूरत नहीं है सच बोल दो, लेकिन अविनेश ने फिर भी शादी की बात से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके बाद अविनेश उससे दूर रहने लगा। जब उसने इस बारे में उससे बात की, तो उसने कहा कि मम्मी-पापा उसकी शादी के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि उसकी जाति छोटी है और उम्र भी बहुत ज्यादा है। अविनेश के नहीं मानने पर लड़की ने उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का उपयोग करने और दुष्कर्म करने की धाराओं में एफआईआर कराइए।

बैटरी की दुकान है अभिनेष की

टीआई सिंह ने बताया कि अविनेश की पटेल नगर में ही बैटरी की दुकान है। वह उसी पर बैठता है, जबकि लड़की सेंट्रल गवर्नमेंट में नौकरी करती है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।



Source link