Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक भारत-श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत भाषायी शिक्षण पर मणिपुर- नागालैंड सहित मध्यप्रदेश के युवाओं के बीच राष्ट्रीय वेबिनार के दौरान विशेषज्ञ।
- नेहरू युवा केंद्र द्वारा एक भारत- श्रेष्ठ भारत पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
- मणिपुर- नागालैंड सहित मध्यप्रदेश के युवाओं ने की सहभागिता
नेहरू युवा केंद्र संगठन मध्यप्रदेश , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एक भारत-श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत भाषायी शिक्षण पर मणिपुर- नागालैंड सहित मध्यप्रदेश के युवाओं के बीच राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश की ओर से मुख्य वक्ता हिंदी के प्रोफेसर डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने भाषायी शिक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाषा और संस्कृति एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भारत जैसे विशाल देश में अनेक बोलियां एवं विभिन्न भाषाएं बोली जाती है, फिर भी वह सभी भाषाएं हमें राष्ट्रीय एकता के सूत्र में जोड़ती है।
वेबिनार में विशेष तौर सचिव, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ऊषा शर्मा, संयुक्त सचिव एवं महानिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन असित सिंह, निदेशक कार्यालय डॉ एमपी गुप्ता,प्रभारी राज्य निदेशक मध्यप्रदेश आर. एन. त्यागी, जिला युवा समन्वयक डॉ सुरेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।