- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Kalyani Tiraha Was Returning After Making Food At The Wedding, Truck Collided With Auto, 2 Died And 5 Injured
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ग्वालियर में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतकों के परिजन को घटना के बारे में समझाती पुलिस
दतिया में शादी समारोह में खाना बनाकर लौट रहे हलवाई दल के लोग कल्याणी तिराहा पर दुर्घटना का शिकार हो गए। उनकी ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में 7 लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला सहित दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पांच लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्वालियर निवासी विनोद कुमार हलवाई हैं। उनके साथ में सहायक के तौर पर रमेश, वीरेंद्र और पूड़ी बेलने वाली शांति बाई व तीन अन्य महिला दतिया के इंदरगढ़ में शादी समारोह में गए थे। गुरुवार को शादी थी। साथ ही, शुक्रवार दोपहर का खाना बनाने के बाद विनोद कुमार अपनी टीम को लेकर ऑटो से ग्वालियर के लिए निकले थे। अभी वह ग्वालियर के बाहर हाइवे पर आंतरी के कल्याणी तिराहा पर पहुंचे थे, तभी सामने से ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना के बाद ऑटो पलट गया था। हादसे में वीरेन्द्र और शांति बाई ऑटो के नीचे दब गए। अस्पताल में इन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
ब्लैक स्पॉट है कल्याणी तिराहा
ग्वालियर और डबरा के बीच झांसी रोड हाइवे पर आंतरी थानाक्षेत्र का कल्याणी तिराहा यातायात पुलिस के ब्लैक स्पॉट में से एक है। यहां तीन रास्ते मिलने पर कई बार भ्रम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में हादसे हो जाते हैं। बीते 11 महीने में 12 लोग इसी तिराहे पर सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं।