ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया: इंदौर में रात का पारा एक डिग्री से ज्यादा गिरा, विशेषज्ञ बोले – महीने के आखिरी तक 11 डिग्री के करीब आ सकता है पारा

ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया: इंदौर में रात का पारा एक डिग्री से ज्यादा गिरा, विशेषज्ञ बोले – महीने के आखिरी तक 11 डिग्री के करीब आ सकता है पारा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर में भी रात में ठंड का असर दिखने लगा है। रात में हल्के कोहरे की चादर लिपटने लगी है।

गुरुवार रात को चली हवाओं ने मौसम में फिर से ठंडक घोल दी है। दिन-रात के तापमान में कमी भी आई है। तापमान बहुत ज्यादा कम नहीं हुआ है, लेकिन हवा की वजह से ठंड महसूस हो रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़त देखने को मिली। बुधवार को तापमान 28.1 डिग्री था जो बढ़कर 28.8 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में जरूर कमी आई है। यह बुधवार रात को 14.9 डिग्री दर्ज किया गया थ। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो महीना खत्म होने तक न्यूनतम तापमान फिर 11 से 12 डिग्री के स्तर पर पहुंच सकता है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में फिर एक सिस्टम बन रहा है। जिससे नमी आना शुरू होगी। इस वजह से फिर बादल छा सकते हैंं। इस सीजन में तापमान का न्यूनतम स्तर 12.6 डिग्री ही रहा है। वह भी केवल दो दिन ही रहा। इसके बाद से फिर तापमान में इजाफा होने लगा।

निवार का असर
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक तमिलनाडु में आया तूफान निवार इस वक्त तिरूपति तक पहुंचकर कमजोर हो गया है। मध्यप्रदेश में रफ्तार से हवा चलने के रूप में इसका असर दिख रहा है। महीना खत्म होने तक पारा और नीचे आएगा, लेकिन फिर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने पर बादल छा जाएंगे।

कई जिलों में शीतलहर जैसी हवा, लेकिन इंदौर में नहीं
उमरिया, नाैगांव, ग्वालियर, दतिया तरफ रात का पारा लगातार नीचे आ रहा है, लेकिन इंदौर में यह 14-15 डिग्री तक बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुजरात तरफ भी चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से इंदौर व आसपास कभी बादल छा रहे हैं तो कभी नमी मिलने की वजह से तापमान ज्यादा बना हुआ है। इंदौर से महज 200 किमी दूर भोपाल में इंदौर से ज्यादा ठंड है। तापमान 1 से 2 डिग्री कम दर्ज हो रहा है।



Source link