Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- टारगेट का 50 % भी नहीं छू सके, बिजली कंपनी को भेजी जानकारी
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में राजस्व वसूली को लेकर इस माह सिटी सर्किल के तीनों संभाग पूर्व, दक्षिण और उत्तर के पिछड़ने से हड़कम्प की स्थिति है। पहले राजस्व आँकड़े में सफल रहा दक्षिण संभाग इस बार पिछड़ता नजर आ रहा है। चीफ इंजीनियर आरके स्थापक व एसई सिटी आईके त्रिपाठी ने इन संभागों को नोटिस जारी किया है।
बताया जाता है कि एमडी व्हीकिरण गोपाल द्वारा 2 नवंबर को आयोजित वीसी में निर्देश दिए गए थे कि जिन अधिकारियों को राजस्व वसूली का टारगेट दिया जा रहा है, उसे पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
इसके बाद से ही लगातार राजस्व वसूली की मॉनीटरिंग की जा रही है। एसई सिटी द्वारा की गई समीक्षा में यह बात सामने आई है कि इन दिनों पूर्व संभाग, इसके बाद दक्षिण संभाग की वसूली पिछड़ी हुई है। पश्चिम संभाग का आँकड़ा अच्छा है। विजय नगर भी लक्ष्य के करीब है। उत्तर संभाग ने भी इस बार सुधार किया है।
राजस्व वसूली में पिछड़ने के कारण पूर्व, दक्षिण और उत्तर संभाग के संभागीय अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। टारगेट पूरा नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
-आरके स्थापक, सीई, जेआर