न्यूजीलैंड क्रिकेट के पाकिस्तानी क्रिकेट को चेतावनी देने पर शोएब अख्तर भड़क गए हैं.
वसीम खान का यह संदेश वॉट्सअप पर शेयर किया है. वसीम खान के इस संदेश के बाद पाकिस्कतानी के पूर्व तेज गेंजबाद शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 27, 2020, 12:39 PM IST
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए न्यूजीलैंड के इस संदेश पर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एक वीडियो में कहा, ”मेरी इच्छा है कि मैं यही मैसेज न्यूजीलैंड क्रिकेट को देना चाहता हूं. पाकिस्तान टीम कोई क्लब टीम नहीं है, वह राष्ट्रीय टीम है. आप यह कैसे कह सकते हैं कि आप दौरा रद्द कर देंगे. हमें आपकी जरूरत नहीं है. हमारे क्रिकेटर क्रिकेट के बिना मर नहीं रहे हैं, ना ही हम पैसा कमाने के लिए पागल हो रहे हैं.”
NZvsPAK: सरफराज अहमद सहित पाकिस्तान के छह क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप
शोएब ने पीसीबी के खराब इंतजाम पर कहा, ”जब इंग्लैंड का दौरा किया गया तो खिलाड़ियों को चार्टर्ड प्लेन से भेजा गया था, लेकिन इस बार पहले आप दुबई गए, इसके बाद क्वालालंपुर और तब ऑकलैंड, क्या पीसीबी का दिमाग काम नहीं कर रहा? क्या उन्हें चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था नहीं करनी चाहिए थी?”बता दें कि वसीम खान ने मैसेज में कहा, ”मुझसे कहा गया है कि अब किसी भी उल्लंघन पर टीम को वापस भेज दिया जाएगा.” दो मिनट का यह संदेश उर्दू में रिकॉर्ड किया गया है. उन्होंने अपने खिलाड़ियों से कहा है कि यदि ऐसा दोबारा होता है तो यह बहुत अपमानजनक होगा. नजदीकी फुटेज में यह साफ दिखाई दे रहा है कि पहले दिन ही पाकिस्तान टीम ने कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया.
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने डीन जोंस को छोड़ा पीछे, बुमराह की गेंद पर रचा इतिहास
वसीम खान ने कहा कि इससे वायरस फैलने के खतरे बढ़ जाते हैं. उन्होंने कहा, ”उन्होंने यह भी बताया कि तीन या चार प्रोटोकॉल तोड़े गए. वहां इसको लेकर कतई ढिलाई नहीं की जाएगी. उन्होंने हमें अंतिम चेतावनी दी है. मैं जानता हूं कि यह आपके लिए कठिन समय है, और यह आसान नहीं है. आप इसी तरह के वातावरण में इंग्लैंड में भी खेले हैं. यह देश की इज्जत और सम्मान की बात है. कृपया 14 दिन क्वारांटाइन रहिए, इसके बाद आपको न्यूजीलैंड में स्वतंत्रता होगी. आप बार जा सकेंगे, घूम फिर सकेंगे तो कृपया प्रोटोकाल का पालन करिए.”