फिल्म का भोपाली कनेक्शन: भोपाल में दुर्गामति की शूटिंग के दौरान रोजाना 17 किमी साइकिल चलाती थीं भूमि, ताकि फिल्म के रोल में जेल में थकी हुई दिख सकें

फिल्म का भोपाली कनेक्शन: भोपाल में दुर्गामति की शूटिंग के दौरान रोजाना 17 किमी साइकिल चलाती थीं भूमि, ताकि फिल्म के रोल में जेल में थकी हुई दिख सकें


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhoomi Used To Cycle 17 Km Daily During The Shooting Of Durgamati In Bhopal, So That The Film’s Roll Can Look Tired In Jail.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में दुर्गामति फिल्म की शूटिंग के दौरान कोर्टयार्ड बाय मैरियट से शूटिंग स्थल इस्लाम नगर तक साइकिल चलाकर जाती हुईं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर।

  • फिल्म दुर्गामति फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर हुआ रिलीज
  • भोपाल की कई लोकेंशस ट्रेलर में आ रही नजर

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म दुर्गावती का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है। तीन मिनट और 20 सेकंड का ये ट्रेलर काफी थ्रिलिंग है। ट्रेलर में भोपाल की बहुत सी लोकेशंस नजर आ रही है। इसमें भोपाल जेल, वीआईपी गेस्ट, मिंटो हॉल, इस्लाम नगर, सदर मंजिल, मोती महल, रायसेन के गांव खास हैं।

दुर्गामति की शूटिंग शुरू करने से पहले भूमि ने कर्फ्यू वाली माता के मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया था।

दुर्गामति की शूटिंग शुरू करने से पहले भूमि ने कर्फ्यू वाली माता के मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया था।

आउटडोर साइकिलिंग का पूरा रिकार्ड किया था शेयर

भूमि जिस होटल में रुकी थीं, वह शूटिंग लोकेशन से करीब 17 किमी दूर था। ऐसे में भूमि पेडनेकर रोजाना होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट से इस्लाम नगर तक साइकिल चलाकर जाती थीं। साइकिलिंग का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। आउटडोर साइकिलिंग का पूरा रिकॉर्ड भी उन्होंने शेयर किया था, जिसमें उनकी स्मार्ट वॉच में टाइमिंग और किमी दिखाई दे रहा था। भोपाल में बातचीत के दौरान भूमि ने कहा था कि ऐसा करने का कारण शूटिंग में उन्हें जेल में अपना शॉट देना था। जिसमें उनका एग्जास्ट दिखना था। ऐसे में साइकिलिंग करने से वो फिटनेस पर भी ध्यान दे रही थीं। दूसरा वो थक जाती थीं। जेल के सीन में उन्हें वो काफी मदद करता था। जो फिल्म देखने पर वो रियलिस्टिक एप्रोच नजर आएगी।

इस्लाम नगर में शूटिंग के बीच में यूनिट के साथ क्रिकेट खेलती एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर।

इस्लाम नगर में शूटिंग के बीच में यूनिट के साथ क्रिकेट खेलती एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर।

58 दिन भोपाल में हुई थी फिल्म की शूटिंग

जील एंड जेड एंटरटेनमेंट के लाइन प्रोड्यूसर जैद अली ने बताया कि दुर्गामति फिल्म की शूटिंग भोपाल में लगभग 58 दिन हुई थी। यह शूटिंग दिसंबर 2019, जनवरी और फरवरी में शूटिंग पूरी हुई थी। शूटिंग के दौरान भूमि ने भोपाल में साइकिलिंग की, बोट क्लब पर पर्यावरण से संबंधित सोशल इवेंट्स में हिस्सा लिया। साथ ही सेट पर क्रिकेट भी खेला था। पहले दिन की शूटिंग में भाग लेने से पहले कर्फ्यू वाली माता के मंदिर में जाकर आशीर्वाद भी लिया था। शूटिंग के दौरान जिसका भी बर्थडे होता था उसका केक सेट पर कटता था।

भोपाल में शूटिंग के सक्सेसफुल कंप्लीट होने पर सेट पर केक काटती हुई भूमि पेडनेकर।

भोपाल में शूटिंग के सक्सेसफुल कंप्लीट होने पर सेट पर केक काटती हुई भूमि पेडनेकर।

गाैरतलब है कि फिल्म में भूमि पेडनेकर ने एक आईएएस अफसर की भूमिका निभाई है। जी अशोक के निर्देशन में बनी ये फिल्म तमिल-तेलुगू भाषा की फिल्म भागमती का हिंदी रीमेक है। 11 दिसंबर को यह डिजिटल मीडिया पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर में कई डराने वाले मोमेंट्स हैं।



Source link