- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam Triple Murder Carried Out By Two Accused In Ratlam Triple Murder Case Update; Police Probe Is Going On, Crimianls Will Be Caught Soon Front Of Police Investigation
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे स्पष्ट नजर नहीं आ रहे है।
शहर के राजीव नगर में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर में पुलिस के हाथ हत्यारों का सुराग लग गया है। पुलिस की अलग-अलग टीम हत्यारों की तलाश कर रही है। पुलिस को जो अहम सुराग मिले है, उससे माना जा रहा है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ में आ जाएंगे।
हत्या करने वाले बदमाश एक नहीं बल्कि दो थे, कुछ दूर तक एक ही वाहन से गए और फिर अलग-अलग वाहन से आगे बढ़े सहित अन्य कुछ सुराग पुलिस को मिल गए है। बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए है। हत्यारों के भागने का रास्ता भी पुलिस को पता चल गया है। आरोपियों के तार जावरा से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।
हत्याकांड को जल्द सुलझाने के लिए एसपी गौरव तिवारी और रतलाम पुलिस पुरी मुस्तैदी के साथ लगी हुई है। गुरुवार दिनभर के साथ ही रातभर भी पुलिस की तफ्तीश जारी रही। शुक्रवार सुबह एसपी गौरव तिवारी औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंच गए थे। पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की है। सीसीटीवी कैमरे से मिली तस्वीरों से इस बात का खुलासा हुआ है कि वारदात में दो आरोपी शामिल थे।
रात 9:15 बजे से पहले मारी गोली
सीसीटीवी कैमरे के आधार पर इस बात का भी खुलासा हुआ है कि वारदात रात 9:15 बजे पहले की है। क्योंकि दोनों आरोपी 9:15 बजे घटनास्थल से निकलकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। घटनास्थल से आरोपी किरायेदार की एक्टिवा लेकर भागे थे। बदमाशों ने अपना एक वाहन पहले से ही घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर एक सुनसान जगह पर खड़ा कर रखा था। वारदात के बाद आरोपी एक एक्टिवा पर सवार होकर भाग गए और बाद में थोड़ी दूर पर जाकर दोनों आरोपी अलग-अलग वाहन पर सवार हो गए।
सुनसान जगह पर आरोपियों ने बदले कपड़े
सीसीटीवी कैमरे में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने सुनसान जगह पर जाकर अपने कपड़े भी बदलें। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों के स्पष्ट चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के भागने के रूट का पता लगा लिया है। आरोपी घटनास्थल से देवरा देवनारायण नगर की तरफ गए और वहां घर से ले जाई गई एक्टिवा को खड़ा कर फिर एक वाहन पर सवार होकर भाग गए। देर रात में पुलिस ने देवरा देवनारायण नगर से एक्टिवा को बरामद कर लिया है।
यह है घटनाक्रम
अलकापुरी क्षेत्र के पास स्थित राजीव नगर में रहने वाले गोविंद (50), उनकी पत्नी शारदा (45) और 21 वर्षीय बेटी दिव्या का शव गुरुवार सुबह उनके घर से बरामद किया गया था। तीनों की गोली मारकर हत्या की गई थी। गोविंद की हेयर सैलून दुकान थी तो शारदा हाउस वाइफ थी। दिव्या नर्सिंग की पढ़ाई करने के साथ ही अपनी बहन के साथ प्राइवेट नौकरी भी करती थी। पुलिस हत्या के कारणों का खुलासा करने में जुटी हुई है।