Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
रतलाम मंडल से होकर ग्वालियर-दौंड के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 28 नवंबर से अगले आदेश तक चलेगी। ट्रेन नं. 04190 ग्वालियर दौंड सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 28 नवंबर से प्रति शनिवार शाम 5.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के मक्सी (रात 12.35/12.37 गाड़ी चलने के दूसरे दिन), उज्जैन (रात 1.20/1.35), नागदा (रात 2.30/2.32), रतलाम (रात 3.05/03.15) और दाहोद (तड़के 4.42/4.44) होकर ट्रेन चलने के दूसरे दिन पूणे पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नं. 04189 दौंड ग्वालियर ट्रेन 29 नवंबर से अगले आदेश तक हर रविवार को रात 11.10 बजे चलकर दाहोद (सुबह 11.15/11.17, गाड़ी चलने के अगले दिन), रतलाम (दोपहर 12.55/1.05), नागदा (1.48/1.50), उज्जैन (2.50/2.10) और मक्सी (शाम 4.30/4.32) होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन रात 1.10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।