विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट टेबल पर विराट ने उठाए सवाल
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुरुवार को पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) की अंक प्रणाली में बदलाव के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बदलाव ‘भ्रमित’ करने वाला है.
ऑस्ट्रेलिया (तीन सीरीज में 296 अंक) बदलाव के बाद भारत (चार सीरीज में 360 अंक) को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गया है. ऑस्ट्रेलिया के 82.22 प्रतिशत जबकि भारत के 75 प्रतिशत अंक हैं. विराट कोहली ने कहा कि यह फैसला हैरानी भरा है और इसे समझना मुश्किल है.
INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया में शानदार, लेकिन सिडनी में फिसड्डी विराट कोहली
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय की पूर्व संध्या पर वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, ”निश्चित तौर यह हैरानी भरा है, क्योंकि हमें बताया गया था कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष दो टीमें अंकों के आधार पर क्वालीफाई करेंगी और अब अचानक से यह प्रतिशत के आधार पर हो गया है, यह भ्रमित करने वाला है और यह समझना मुश्किल है कि ऐसा क्यों है.”IND vs AUS 1st ODI: मैच से 10 घंटे पहले टीम इंडिया से जुड़ा एक नाम, कर सकता है डेब्यू
उन्होंने कहा, ”अगर पहले दिन से ही हमें इन चीजों के बारे में बताया जाता तो फिर इसका कारण समझना आसान हो जाता कि ऐसा बदलाव क्यों हुआ.” विराट कोहली ने कहा, ”लेकिन अचानक से ही ऐसा कर दिया गया और मुझे लगता है कि इसे समझने के लिए आईसीसी से सवाल पूछे जाने की जरूरत है कि ऐसा क्यों किया गया और इसके पीछे क्या कारण है.”