सागर में सड़क हादसा: बम्होरीबीका फोरलेन पर बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, दाे गंभीर

सागर में सड़क हादसा: बम्होरीबीका फोरलेन पर बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, दाे गंभीर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुर्घटना में मृत महिला का शव मर्च्युरी में रखवाया गया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बम्होरीबीका फोरलेन पर शुक्रवार शाम रानगिर से परिवार के साथ बाइक पर आ रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार अन्य दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया कि विजय टॉकीज के पास रहने वाली सुधा पटेल परिजन के साथ रानगिर से बाइक से सागर की ओर आ रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे ग्राम बम्होरीबीका के पास ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक पुरुष और बच्ची को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और पुलिस को भी सूचना दी। टोल पर अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।

एक सप्ताह बाइक हादसे में यह पांचवीं मौत

बीते एक सप्ताह में जिले में रफ्तार के कारण यह तीसरी बड़ी घटना है। इसके पहले नरयावली में दो बहनों को बाइक पर ला रहे युवक की बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। दूसरे दिन जयसिंहनगर में पत्नी बच्चों के साथ बाइक सवार की टक्कर दूसरे बाइक सवार से हो गई थी, जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गई थी।



Source link