Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मृतक छात्र लावन्या शुक्ला
मोबाइल पर हंस कर बात करते हुए कमरे में गया छात्र फिर बाहर ही नहीं निकला। छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शिंदे की छावनी कमल सिंह का बाग की है। मृतक के पिता खुद महिला थाना में परामर्श देते हैं। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इंदरगंज थानाक्षेत्र के शिंदे की छावनी स्थित कमल सिंह का बाग निवासी महेन्द्र कुमार शुक्ला महिला थाना में परामर्शदाता हैं। शाम को जब वह विधायक सतीश सिकरवार के साथ थे तभी पता लगा कि उनके बेटे 18 वर्षीय लावन्या शुक्ला ने घर में फांसी लगा ली है। वह और विधायक तत्काल उनके घर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बारे में पता लगा है कि वह एलएलबी कर रहा था। घटना से पहले वह मोबाइल पर बात कर रहा था। जोर-जोर से बात करते हुए रूम में गया और यह कदम उठा लिया। उसने ऐसा क्यों किया यह पता नहीं चला है पर पुलिस जांच में जुट गई है।