Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक चिन्ह
उज्जैन में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों ने फांसी लगा ली। इनमें से दो लोगाें ने प्रेम संबंधों के चलते और एक युवक ने पारिवारिक समस्याओं से तंग आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने तीनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पहला मामला चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र का है। यहां ढांचा भवन में रहने वाले दीपक पिता ग्यारसी लाल ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगा ली। बताया जाता है कि दीपक का किसी युवती से संबंध था। पिछले कुछ दिनों से वह बेरोजगार था। इसी कारण वह तनाव में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
वहीं दूसरा मामला माधव नगर थाना क्षेत्र का है। विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले राजवीर चौहान ने कमरे में फांसी लगा ली। उसके पिता राजेंद्र चौहान ने जब सुबह कमरे में चाय लेकर गए, तो बेटे को फंदे पर लटके देखा। बताया जाता है कि राजवीर का सेठीनगर में रहने वाली युवती से एक साल से प्रेम संबंध था। पिछले कुछ दिनों से दोनों में अनबन चल रही थी।
तीसरा मामला नागझिरी थाना क्षेत्र का है। यहां बिहारी कॉलोनी में रहने वाले हुकुमचंद चौहान ने गुरुवार रात को फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक हुकुमचंद पिछले एक साल से पत्नी व बच्चों से अलग रहता था। बिहारी कॉलोनी में वह कपड़े सिलाई का काम करता था। शुक्रवार सुबह जब वह नहीं उठा, तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। आवाज नहीं आने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में हुकुमचंद फंदे पर लटका मिला।