IND vs AUS: बीसीसीआई अधिकारी ने बताया- रोहित शर्मा ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे या नहीं?

IND vs AUS: बीसीसीआई अधिकारी ने बताया- रोहित शर्मा ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे या नहीं?


रोहित शर्मा के पिता को कोरोना वायरस था. (फोटो क्रेडिट: रोहित शर्मा इंस्‍टाग्राम )

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर संशय बरकरार है. बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि रोहित के पिता को कोरोना हो गया था. वह दिल के मरीज भी हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 27, 2020, 10:43 AM IST

नई दिल्‍ली. चोट से जूझ रहे भारतीय सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टेस्‍ट टीम का हिस्‍सा हैं. मगर वह आईपीएल (IPL 2020) खत्‍म होने के बाद टीम के साथ सिडनी रवाना होने की बजाय भारत लौट आए थे और इस समय वह एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं. हालांकि उनके ऑस्‍ट्रेलिया जाने पर अभी भी संशय बरकरार है. कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने तो रोहित की चोट के बारे में यहां तक कह दिया कि उन्‍हें कोई जानकारी नहीं है कि रोहित टीम के साथ ऑस्‍ट्रेलिया क्‍यों नहीं आए.

हालांकि अब एक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि रोहित ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे और इसका प्‍लान तैयार किया गया है. मुंबई मिरर की खबर के अनुसार बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि हर कोई कॉन्‍फ्रेंस कॉल का हिस्‍सा था. चीजें स्‍पष्‍ट कर दी गई थी. रोहित ऑस्‍ट्रेलिया जाएंगे और उनकी यात्रा की योजना तैयार हो गई है. अधिकारी ने कहा कि रोहित के पिता को कोरोना हो गया था. वह दिल के मरीज भी हैं. हर कोई उनकी इस समस्‍या को नहीं जानता था. यह निजी मामला है. उन्‍होंने कहा कि कोहली रोहित की निजी समस्‍या को नहीं जानते थे.

यह भी पढ़ें : 

Ind vs Aus Live Score: वॉर्नर और फिंच के बीच बेहतरीन साझेदारी

IND vs AUS: ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान फिंच ने डीन जोंस को छोड़ा पीछे, बुमराह की गेंद पर रचा इतिहास

दरअसल गुरुवार को कोहली ने कहा कि वह नहीं जानते कि आखिर क्‍यों रोहित टीम के साथ फ्लाइट में नहीं थे. वह आईपीएल में भी खेले थे. इसीलिए सभी को लगा कि वो फ्लाइट में होंगे. मगर ऐसा नहीं हुआ.कोहली ने कहा, ‘चयन समिति की बैठक से पहले हमें ईमेल मिला था कि वह उपलब्ध नहीं है. इसमें कहा गया कि उसे आईपीएल के दौरान चोट लगी. इसमें कहा गया कि उसे चोट से संबंधित जानकारियां दी गई है और वह समझ गया है और वह अनुपलब्ध रहेगा. ‘ पैर की मांसपेशियों में चोट से उबर रहे रोहित बेंगलुरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उन्हें अब भी पूर्ण मैच फिटनेस हासिल करने में तीन हफ्ते लगेंगे लेकिन 14 दिन के पृथकवास (बिना ट्रेनिंग के) के कारण वह टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं.





Source link