IND VS AUS: स्टीव स्मिथ के साथ 3 दिन पहले क्या हुआ? (फोटो- AP)
India vs Australia: सिडनी वनडे में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने महज 62 गेंदों में शतक ठोका, उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला. जीत के बाद स्मिथ ने बड़ी दिलचस्प बात कही.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 27, 2020, 7:28 PM IST
स्टीव स्मिथ के साथ 3 दिन पहले क्या हुआ?
स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने के बाद कहा, ‘मैं पिछले कुछ महीनों से अपनी लय ढूंढने की कोशिश कर रहा था. लेकिन तीन दिन पहले मेरे साथ कुछ अलग हुआ. मेरी लय लौट आई और मैं पहले जैसा महसूस करने लगा.’ बता दें स्टीव स्मिथ कोरोना वायरस के बाद आईपीएल में खेले थे, जहां उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. स्मिथ की टीम आखिरी स्थान पर रही थी. स्मिथ खुद भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे.
IND VS AUS: स्टीव स्मिथ ने तूफानी शतक ठोक वीरेंद्र सहवाग की बोलती बंद की, खड़े किए थे बल्लेबाजी पर सवालसिडनी वनडे स्मिथ के लिए बेहद खास था क्योंकि वो 8 महीने के बाद पहला वनडे मैच खेल रहे थे. स्मिथ ने वॉर्नर के आउट होने के बाद क्रीज पर कदम रखा और महज 36 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. स्मिथ यहीं नहीं रुके और दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अगली 35 गेंदों पर अपनी सेंचुरी ठोक दी. स्मिथ ने फिंच के साथ 108, मैक्सवेल के साथ 57 रनों की अहम साझेदारी की. इसके अलावा उन्होंने अंतिम ओवरों में एलेक्स कैरी के साथ 41 रन जोड़े. स्मिथ ने अपने करियर की सबसे तेज सेंचुरी लगाई और उन्होंने दिखाया कि वो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.