IND VS AUS: सेलेक्टरों ने कैसी टीम चुन ली? विराट बोले-मेरे पास ऑलराउंडर नहीं

IND VS AUS: सेलेक्टरों ने कैसी टीम चुन ली? विराट बोले-मेरे पास ऑलराउंडर नहीं


IND VS AUS: सिडनी वनडे में टीम इंडिया को मिली हार (साभार-बीसीसीआई)

India vs Australia: सिडनी वनडे में भारतीय टीम को 66 रनों से हार झेलनी पड़ी, महज 5 गेंदबाजों के साथ उतरना विराट एंड कंपनी को भारी पड़ गया


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 27, 2020, 8:28 PM IST

नई दिल्ली. भारत का ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) दौरा हार के साथ शुरू हुआ. शुक्रवार को सिडनी वनडे में टीम इंडिया को 66 रनों से हार झेलनी पड़ी. इस हार की एक बड़ी वजह टीम इंडिया के पास महज 5 ही गेंदबाजी विकल्प होना था. हार्दिक पंड्या गेंदबाजी के लिए फिट नहीं हैं और टीम इंडिया के पास कोई और ऑलराउंडर भी नहीं है. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर चयनकर्ताओं ने ये कैसी टीम चुनी है जिसे देखकर खुद कप्तान विराट कोहली भी असहाय महसूस कर रहे हैं. विराट कोहली ने सिडनी वनडे गंवाने के बाद कहा कि उन्हें ऐसे ही खेलना होगा क्योंकि उनके पास ऑलराउंडर का विकल्प ही नहीं है.

विराट कोहली बोले-मेरे पास ऑलराउंडर नहीं
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरूआती वनडे में मिली हार के बाद अपनी टीम के हाव भाव पर सवाल उठाये और कहा कि हार्दिक पंड्या का गेंदबाजी के लिये फिट नहीं होने से टीम का संतुलन प्रभावित हो रहा है क्योंकि उनके पास ज्यादा ऑल राउंडर मौजूद नहीं हैं. हार्दिक पंड्या गेंदबाजी के लिये अभी फिट नहीं हैं तो कोहली ने कहा कि इससे टीम के संतुलन पर असर पड़ रहा है.

खुद गेंदबाजी करेंगे विराट?विराट कोहली ने मैच के बाद आगे कहा, ‘हमें कामचलाऊ गेंदबाजों से कुछ ओवर करवाने के लिये एक तरीका ढूंढना होगा. दुर्भाग्य से हार्दिक जैसा खिलाड़ी अभी गेंदबाजी के लिये तैयार नहीं है, हमें यह स्वीकार करना होगा, हमारे पास इस समय कोई अन्य ऑल राउंड विकल्प मौजूद नहीं हैं.’ उन्होंने कहा, ‘इस चीज पर ध्यान देने की जरूरत है, यह किसी भी टीम के संतुलन का अहम हिस्सा है. मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिये कुछ ओवर डाल रहे हैं, जिससे उन्हें मदद मिली.’ विराट कोहली की इस बात से साफ है कि टीम इंडिया दूसरे वनडे में भी इसी टीम के साथ मैदान पर उतरेगी और उसे फिर नुकसान झेलना पड़ सकता है, साथ ही उसके हाथों से सीरीज भी निकल सकती है.





Source link