आखिर एसडीएम ने मानी गलती: बोले- पानी दूर फेंक रहा था, ठेले वाले पर चला गया; छवि धूमिल हुई है, तो माफी मांगता हूं

आखिर एसडीएम ने मानी गलती: बोले- पानी दूर फेंक रहा था, ठेले वाले पर चला गया; छवि धूमिल हुई है, तो माफी मांगता हूं


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चार दिन पहले फूलबाग पर ठेला चालक पर तत्कालीन एसडीएम अनिल ने फेंका था पानी।

चार दिन पहले सड़क पर तत्कालीन एसडीएम झांसी रोड अनिल वनबारिया ने आम लोगों से दो जगह अभद्र व्यवहार करने पर शनिवार को सफाई पेश की है। यह सफाई उन्होंने नोटिस के जवाब में दी है। इसमें बताया है कि ठेला चालक को पहले विन्रमता से मास्क पहनने के लिए कहा था, पर वह आंख दिखाने लगा। चिल्लाकर बात करते हुए बीच सड़क पर खड़ा था। तब उसे हटाने पानी फेंका गया, जो गलती से उस पर जाकर गिर गया।

यदि इससे शासन की छवि धूमिल हुई है, तो क्षमा चाहता हूं। इस घटना के सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर ग्वालियर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने अनिल वनबारिया को एसडीएम झांसी रोड के पद से हटाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसी का उन्होंने जवाब पेश किया है।

मास्क नहीं पहने था

टेंपो में बैठे युवक के बाल पकड़कर अभद्रता पर उन्होंने सफाई दी है कि वह फूलबाग पर चालान की कार्रवाई कर रहे थे। तीन स्थानों पर 116 चालान काटे और रेडक्रॉस के खाते में 12100 रुपए जमा कराए। इसी समय एक व्यक्ति टेंपो में बिना मास्क के बैठा था। उसे पहले विन्रमता पूर्वक समझाया, लेकिन उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पर मेरे द्वारा कंधा पकड़कर उसे उतारा गया और मास्क पहनाकर समझाकर जाने दिया गया। दोनों ही मामलों में अपने कृत्य पर क्षमा मांगी है। अब कलेक्टर ग्वालियर को इस जवाब पर आगे निर्णय लेना है।



Source link