Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नाबालिगों से जब्त मोबाइल, और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
- अधारताल पुलिस ने किया खुलासा, चार लाख का माल बरामद
10वीं फेल दो नाबालिगों को देखकर कोई विश्वास नहीं करेगा कि ये चोरी में उस्ताद हैं। दोनों ने अधारताल स्थित मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दुकान की छत का टीन शेड काटकर 31 महंगे मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा ले गए थे। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया। दोनों को किशोर न्यायालय बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहां से दोनों को गोकलपुर भेज दिया गया।

ट्रेनी आईपीएस अमित कुमार ने अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ चोरी का खुलासा किया ।
एएसपी ट्रेनी आईपीएस अमित कुमार ने शनिवार को मामले का खुलासा किया। बताया कि करोंदा बाईपास के पास दो नाबालिग महंगे मोबाइल सस्ते में बेचने पहुंचे थे, तभी पुलिस को खबर लगी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में आए दोनों 17 वर्ष के हैं। दोनों के पिता मजदूरी करते हैं। 10वीं में फेल होने के बाद दोनों चोरी करने लगे थे। आरोपियों के पास से चार लाख रुपए कीमत के 31 मोबाइल, एक हेडफोन, 4 स्मार्ट वाॅच, 2 पाॅवर बैंक, टीवी स्टिक, इयर बड्स बरामद किए गए।
महाराजपुर में की थी चोरी
एएसपी अमित कुमार ने बताया कि 12 नवंबर को एसबीआई कॉलोनी निवासी विकास नानकानी ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी महाराजपुर में कांजी हाउस के सामने मोबाइल व गारमेंट्स की दुकान है। 11 नवंबर की रात 10.30 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। अगली सुबह नौ बजे दुकान पहुंचा, तो छत की टीन शेड कटी हुई थी। मोबाइल व काउंटर का ड्राॅज खुला था। अंदर से उक्त सामान चोरी की थी।
महंगे शौक में बन गए चोर
दोनों नाबालिग अधारताल क्षेत्र में रहते हैं। उनके मां-पिता मजदूरी करते हैं। दोनों साथ में पढ़ते थे। एक 10वीं में फेल हो गया। दोनों महंगे शौक पूरे करने के लिए उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। खुलासा करने में टीआई शैलेष मिश्रा, एसआई अनिल कुमार, पंचम तिवारी सहित अन्य की भूमिका रही।