जबलपुर में तीन स्थानों पर चोरी: मेडिकल कर्मी का परिवार गया था शादी में चोरों ने घर खंगाल डाला, उधर दवा व्यापारी को शॉपिंग करना पड़ा भारी

जबलपुर में तीन स्थानों पर चोरी: मेडिकल कर्मी का परिवार गया था शादी में चोरों ने घर खंगाल डाला, उधर दवा व्यापारी को शॉपिंग करना पड़ा भारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Medical Worker’s Family Had Gone To The Wedding, Thieves Searched The House, On The Other Hand, The Drug Dealer Had To Go Out For Shopping.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • तिलवारा व ग्वारीघाट क्षेत्र में दो घरों में लाखों की चोरी, वहीं बरगी में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से 66 पेटी कास्मेटिक गायब

जिले में चोरों ने तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दो सुने घरों को निशाना बनाया। वहीं बरगी में एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से 70 हजार रुपए से अधिक का कास्मेटिक सामान चुरा ले गए। पीड़ितों में एक मेडिकल का कर्मी है। परिवार संग चचेरे भाई की शादी में गया था। वहीं दूसरा दवा का व्यापारी है। वह पत्नी और बच्चों के साथ शॉपिंग करने गए थे। लौटे तो घर साफ मिला।
चचेरे भाई की शादी से लौटा तो घर मिला साफ
तिलवारा क्षेत्र के न्यू शास्त्रीनगर निवासी अनिल कुमार विनोदिया का घर चोरों ने खंगाल डाला। अनिल मेडिकल कॉलेज में टेलीफोन ऑपरेटर हैं। शुक्रवार की शाम छह बजे परिवार सहित चचेरे भाई की शादी में शामिल होने गोरा बाजार गया था। देर रात ढाई बजे लौटा तो ताला टूटा था। कमरे की आलमारी का सामान पलंग पर बिखरा था। आलमारी में रखे सोने की दो हार, दो चेन, लोंग, चांदी की दो जोड़ी पायल और 42 हजार रुपए गायब थे। घर से लगभग सात लाख के जेवर सहित अन्य सामान गए हैं।

चोरी के बाद बेड पर बिखरा सामान

चोरी के बाद बेड पर बिखरा सामान

चार घंटे में हो गई चोरी
ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि आइडियल स्टेट निवासी पंकज आहूजा की नेपियर टाउन में दवा दुकान है। शुक्रवार शाम चार बजे वह परिवार के साथ खरीदी करने बाजार निकले थे। घर में कोई नहीं था। रात आठ बजे शॉपिंग कर लौटे तो गेट का ताला टूटा मिला। दोनों बेडरूम के दरवाजे का भी ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा था। चेजिंग रूम का लॉकर खुला था। उसमें रखे सोने के लगभग पांच लाख रुपए के जेवर गायब थे। हालांकि चोरी गए सामानों की लिस्ट उन्होंने बाद में पुलिस को देने की बात कही है।
ट्रक का तिरपाल काट कर चोरी
बरगी के रमनपुर घाटी में दो वाहनों में एक्सीडेंट के बाद चोर एक ट्रक का तिरपाल काटकर 66 पेटी कास्मेटिक चुरा ले गया। आकाशवाणी के सामने रहने वाले संदीप कुमार सेन ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई। बताया कि वह कास्मेटिक बनाने वाली कंपनी में काम करता है। 19 नवंबर को ट्रक नागपुर से कटनी के लिए 481 पेटी कास्मेटिक साबुन, फ्रूट्स लोड कर निकला था। 21 को रमनपुर घाटी में एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद कोई 66 पेटी चुरा ले गया। चोरी गए पेटी की कीमत लगभग 70 हजार रुपए रही होगी। पुलिस ने तीनों मामलों में चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।



Source link