अगले साल इंग्लैंड और नेदरलैंड्स के बीच वनडे सीरीज खेली जानी थी (फोटो क्रेडिट: एपी )
बोर्ड ने स्वीकार किया कि दर्शकों के बिना मैच खेलने की संभावना के कारण सीरीज को एक साल के लिए स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 28, 2020, 7:40 AM IST
तीन मैचों की वनडे सीरीज को अगले साल यहां मई में खेला जाना था, जो आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग ( ICC Men’s Cricket World Cup Super League) का हिस्सा थी. रॉयल डच क्रिकेट संघ (केएनसीबी) ने कहा कि बिना दर्शकों के मैच खेलने की संभावना के कारण सीरीज को एक साल के लिए स्थगित करने के लिए बाध्य होना पड़ा.
यह भी पढ़ें :
IND VS AUS: हार्दिक पंड्या ने बताया कब शुरू करेंगे गेंदबाजी, बोले-दूसरे ऑलराउंडरों को तैयार करना होगाIND VS AUS: इस दिग्गज खिलाड़ी की भविष्यवाणी- ऑस्ट्रेलिया में तीनों सीरीज बुरी तरह हारेगा भारत
बिना दर्शकों के खेलना संभव नहीं
केएनसीबी ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 (Covid -19) महामारी को लेकर चल रही अनिश्चितता के बरकरार रहने और तीन मैचों के आयोजन के दूरगामी परिणामों को देखते हुए केएनसीबी और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (england and wales cricket board) के बीच चर्चा हुई थी. उन्होंने कहा कि इन मैचों को बिना दर्शकों के खेलना केएनसीबी के लिए व्यवहार्य विकल्प नहीं था और ईसीबी ने इस स्थिति को समझ लिया. (भाषा इनपुट के साथ )