बीआरटीएस पर रफ्तार ने ली जान: तेजगति कार असंतुलित होकर रेलिंग तोड़ती हुई दूसरे लेन में आई, कार चालक की मौत, दो की हालत गंभीर

बीआरटीएस पर रफ्तार ने ली जान: तेजगति कार असंतुलित होकर रेलिंग तोड़ती हुई दूसरे लेन में आई, कार चालक की मौत, दो की हालत गंभीर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indore Road Accident; One Killed On Spot, Two Other Injured As High Speed Car Collided With Pole

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार की स्थिति देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी भीषण थी।

इंदौर में नाइट कर्फ्यू के बाद भी शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। एक तेजगति कार असंतुलित होकर बीआरटीएस की रेलिंग में जा घुसी। रेलिंग तो टूटी ही कार के परखच्चे भी उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि कार रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेने में आ गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर घायल हो गए। सभी को कार सवार के साथी और कुछ लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। जबकि मृतक को एमवाय अस्पताल भिजवा दिया गया।

करीब 50 फीट रेलिंग उखड़कर अलग हो गई।

करीब 50 फीट रेलिंग उखड़कर अलग हो गई।

मिली जानकारी अनुसार हादसा संयोगितागंज थाना क्षेत्र के गीता भवन चौराहे के करीब साढ़े 12 बजे के आसपास हुआ। भीषण हादसे में ईश्वर नामक युवक की मौत हो गई है। जबकि अविनाश और गोकुल गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी अनुसार ईश्वर देर रात दोस्तों के साथ महू नाका की ओर से कार में सवार होकर गीता भवन की ओर आ रहा था। बीआरटीएस की खाली लेन को देख ईश्वर ने कार दौड़ा दी। इसी दौरान एक और कार निकली तो उसने उससे रेस लगा ली। इसी दौरान ईश्वर की कार बीआरटीएस कार्यालय के सामने असंतुलित हो गई और रेलिंग को तोड़ते दूसरे लेन में पहुंच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद यहां मौजूद लोगों ने इन्हें पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। लोगों का ऐसा भी कहना है कि युवक संभवत: कहीं से पार्टी कर लौट रहे थे।



Source link