मंत्री ने खरीदी साड़ियां: सागर सेंट्रल जेल के हथकरघा केंद्र से कैदियों द्वारा निर्मित साड़ियां देख खेल मंत्री सिंधिया हुईं प्रभावित

मंत्री ने खरीदी साड़ियां: सागर सेंट्रल जेल के हथकरघा केंद्र से कैदियों द्वारा निर्मित साड़ियां देख खेल मंत्री सिंधिया हुईं प्रभावित


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Yashodhara Raje Scindia Sagar Visit Update; MP Minister Impressed By Handloom Sarees Made By Inmates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सागर केंद्रीय जेल के हथकरघा केंद्र पर साड़ी पसंद करतीं मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया।

खेल युवा कल्याण विभाग, कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शनिवार को सागर पहुंचीं। उन्होंने यहां केंद्रीय जेल के हथकरघा केंद्र का जायजा लिया। वे यहां निर्मित हो रहे कपड़े और साड़ियों को देख खासी प्रभावित हुई। उन्होंने हैंडलूम से तीन साड़ियां भी खरीदीं। उन्होंने अन्य जेलों में भी इस तरह के हैंडलूम शुरू करने के लिए शासन स्तर पर प्रयास करने की बात कही। उनके साथ डीजी जेल संजय पांडे, विधायक शैलेंद्र जैन, जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी और हथकरघा केंद्र की प्रभारी रेखा जैन आदि मौजूद थे।



Source link