- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Student Hangs The Door With A Skylight And Hangs It, Family Says Accident Happened While Exercising
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक 12वीं के छात्र की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई है। पुलिस का कहना है कि छात्र ने दरवाजे के ऊपर रोशनदान की जाली पर फंदा कसा और फांसी लगाई है। परिजन का कहना है कि उसकी लंबाई कम थी। वह रोशनदान पर लटकने की एक्सरसाइज करते समय गले की साफी फंसने पर दुर्घटना का शिकार हुआ है। घटना मुरार के सुरैया पुरा की है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
उपनगर मुरार के सुरैयापुरा निवासी सुरेश कुमार जाटव एजी ऑफिस में कर्मचारी हैं। उनका बेटा 18 वर्षीय रमन उर्फ राजबहादुर जाटव 12वीं का छात्र है। पर उसकी उम्र के हिसाब से लंबाई काफी कम थी। जिसको लेकर लोग उसे टोकते रहते थे। शुक्रवार शाम परिजन ने उसे दरवाजे के ऊपर रोशनदान की जाल से फांसी पर लटका देखा। तत्काल खोलकर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का डेड हाउस में रखवाया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
पुलिस का दावा
थाना प्रभारी अजय पवार का कहना है कि परिजन उसे खोलकर अस्पताल ले गए थे। इसके बाद जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो साफी का एक छोर रोशनदान के जाल से बंधा था। एक छात्र के गले में बंधा था। जब गठान लगी है तो हादसा कैसा। यह फांसी का मामला है।
परिजन का कहना
लंबाई कम थी लोग टोकते रहते थे। वह रोशनदान को पकड़कर लंबाई बढ़ाने के लिए व्यायाम कर रहा था। ऐसे में गले की साफी जाल में उलझ गई और छात्र दुर्घटना का शिकार हो गया।