न्यूजीलैंड सरकार ने पाकिस्तान को आखिरी चेतावनी दे दी है (फाइल फोटो )
न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम में कोरोना फैल गया है. दरअसल टीम ने तीन से चार नियमों को तोड़ा था, जिसके बाद न्यूजीलैंड सरकार ने उन्हें आखिरी चेतावनी दे दी है
- News18Hindi
- Last Updated:
November 28, 2020, 10:09 AM IST
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ ने अपनी टीम को चेतावनी देते हुए कहा कि एक और गलती करने पर हमें घर भेज दिया जाएगा. पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने बताया कि न्यूजीलैंड सरकार ने पाकिस्तान टीम को कोविड संबंधित नियमों का पालन करने को लेकर आखिरी चेतवानी दे दी है.
न्यूजीलैंड की जीरो टॉलरेंस नीति
खान ने बताया कि पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने तीन से चार एसओपी का उल्लंघन किया है. क्रिकइंफो के अनुसार वसीम खान ने कहा कि उन्होंने अपनी टीम से कहा कि मैंने न्यूजीलैंड सरकार से बात की. उन्होंने हमसें कहा कि तीन से चार नियमों का उल्लघंन हुआ है. उनकी जीरो टॉलरेंस नीति है. उन्होंने हमें आखिरी चेतावनी दी है. हम समझते हैं कि यह आपके लिए मुश्किल समय है और आप इंग्लैंड में इसी परिस्थिति से गुजरे हैं.यह भी पढ़ें :
होटल में एक साथ खाते पकड़े गए पाकिस्तानी क्रिकेटर, तो शोएब अख्तर ने उल्टे न्यूजीलैंड बोर्ड को दे दी धमकी
उन्होंने कहा कि यह आसान नहीं हैं, मगर यह देश की साख का सवाल है. 14 दिन आप ध्यान से रहें. इसके बाद आपके पास स्वतंत्रता रहेगी. वसीम ने टीम से कहा कि न्यूजीलैंड सरकार ने साफ तौर पर कह दिया है कि अगर एक और उल्लंघन होता है तो वह आप लोगों को वापस भेज देंगे.