टीम इंडिया के पास सीरीज में अपनी उम्मीदों को बचाने का आखिरी मौका है
तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया (Team India) को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 28, 2020, 1:58 PM IST
पहले वनडे मैच में भारतीय गेंदबाज लय हासिल करने के लिए जूझ रहे थे. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत की कमजोरियों का भी बखूबी फायदा उठाया. 375 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 308 रन ही बना सकी. हार्दिक पंड्या ने सर्वाधिक 90 रन बनाए. कप्तान कोहली 21 रन ही बना पाए. शिखर धवन ने 74 रन ही पारी खेली. मयंक अग्रवाल 22 श्रेयस अय्यर 2 और केएल राहुल 12 गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर जल्द ही आउट हो गए. वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो कप्तान एरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने पहले वनडे मैच में शानदार फॉर्म दिखाई. फिंच और स्मिथ ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा तो वॉर्नर ने अर्धशतकीय पारी खेली. मैक्सवेल ने भी तूफानी 45 रन बनाए थे.
मैदान से बाहर चले गए थे चहल
ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के सामने भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी बेबस से नजर आए थे. दूसरे मैच में गेंदबाजी में बदलाव की संभावना है. दरअसल नवदीप सैनी कमर के दर्द से जूझ रहे हैं, वहीं युजवेंद्र चहल भी पहले वनडे में चोटिल हो गए थे. चहल और सैनी दोनों ने मिलकर 20 ओवरों में 172 रन दे डाले. चहल चोट के कारण अपना स्पैल पूरा करने के बाद मैदान छोड़कर चले गए थे. वहीं सैनी की कमर में खिंचाव आ गया है. उनके कवर के तौर पर टी नटराजन को टीम में रखा गया है. अगर दोनों खिलाड़ी बाहर होते हैं तो चहल की जगह कुलदीप यादव और नवदीप सैनी की जगह शार्दुल को मौका दिया जा सकता है.यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार के बाद सिडनी घूमने निकले भारतीय क्रिकेटर
स्टोइनिस की जगह ग्रीन को मिल सकता है मौका
वहीं पहले वनडे मैच में मार्कन स्टोइनिस के बाजू में खिंचाव आ गया था और मैक्सवेल ने उनके ओवर को पूरा किया था. दूसरे मैच में उभरते सितारे कैमरन ग्रीन को मौका मिल सकता है. फिंच और स्मिथ दोनों ने संकेत दिया कि ग्रीन वनडे क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं.