IND vs AUS: सिडनी वनडे में साउथ इंडियन गाने ‘बुट्टा बोम्मा’ पर नाचने लगे डेविड वॉर्नर, वायरल हुआ Video

IND vs AUS: सिडनी वनडे में साउथ इंडियन गाने ‘बुट्टा बोम्मा’ पर नाचने लगे डेविड वॉर्नर, वायरल हुआ Video


बाउंड्री पर फील्डिंग के दौरान डांस करते डेविड वॉर्नर

साउथ इंडियन गाना बुट्टा बोम्‍बा (Butta Bomma) डेविड वॉर्नर (David Warner) का पसंदीदा गाना है. पहले भी कई बार वह इसके स्‍टेप करते हुए नजर आए हैं


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 28, 2020, 8:18 AM IST

नई दिल्‍ली. एरोन फिंच, स्‍टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर (David Warner) और ग्‍लेन मैक्‍सवेल की धाकड़ बल्‍लेबाजी के चलते ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 66 रन से अपने नाम कर लिया. ऑस्‍ट्रेलियाई पारी में दो शतक और एक अर्धशतक लगा. वॉर्नर ने ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई और उन्‍होंने स्‍टेडियम में मैच देखने आए दर्शकों का न सिर्फ चौके छक्‍के लगाकर मनोरंजन किया, बल्कि फील्डिंग के दौरान भी भारतीय गाने पर डांस से मनोरंजन किया.

दरअसल कोरोना वायरस (Coroanvirus) के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान हिंदी और साउथ इंडियन गानों में वॉर्नर की दिलचस्‍पी बढ़ी थी और वह अक्‍सर सोशल मीडिया पर भारतीय गानों पर अपने डांस का वीडियो शेयर करते थे. इस दौरान तेलुगु सुपरहिट गाना बुट्टा बोम्मा उनका पसंदीदा गाना बन गया. वह कई वीडियो में इसके सिग्‍नेचर स्‍टेप भी करते देखे गए थे, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ

ऑस्‍ट्रेलियाई सलामी बल्‍लेबाज वॉर्नर ने शुक्रवार को भारत के लिए खिलाफ सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में भी इस गाने को लेकर अपना प्‍यार दिखाया. बाउंड्री पर फील्डिंग के दौरान वॉर्नर बुट्टा बोम्मा पर डांस करते हुए नजर आए. इस मैच में स्‍टेडियम में दर्शकों को भी आने की अनुमति दी गई थी. ऐसे में किसी एक दर्शक ने अपने कैमरे में लाइव मैच के दौरान वॉर्नर के डांस को कैद कर लिया. तब से ही यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: 

Ind Vs Aus: आखिर क्यों सिडनी के मैदान पर बैटिंग करने से डरते हैं विराट कोहली?

IND VS AUS: हार्दिक पंड्या ने बताया कब शुरू करेंगे गेंदबाजी, बोले-दूसरे ऑलराउंडरों को तैयार करना होगा

सिडनी वनडे की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 374 रनों का पहाड़ सा स्कोर बनाया. जवाब में टीम इंडिया ने 308 रन जरूर बनाए लेकिन इसके बावजूद ये उसके लिए बड़ी हार है. सिडनी वनडे में टीम इंडिया के हक में कुछ भी नहीं गया. हार्दिक पंड्या और धवन ने जरूर अच्छी पारियां खेलीं लेकिन भारतीय टीम के सुपरस्टार फ्लॉप साबित हुए.





Source link