एंटी माफिया अभियान में मिले तलवार-चाकू: हंगामा किया, हाथ जोड़े, आंसू भी निकले लेकिन चलता रहा अवैध निर्माण पर बुलडोजर

एंटी माफिया अभियान में मिले तलवार-चाकू: हंगामा किया, हाथ जोड़े, आंसू भी निकले लेकिन चलता रहा अवैध निर्माण पर बुलडोजर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर के नयापुरा में रविवार को सख्ती से अतिक्रमण हटाया गया।

गुंडों के खिलाफ सरकार द्वारा चलाया जा रहा एंटी माफिया अभियान इंदौर में रविवार को भी जारी है। निगम अमला सुबह दल बल के साथ कार्रवाई करने एरोड्रम थाना क्षेत्र के नयापुरा पहुँचा। यहां इलाके के गुंडे धरम ठाकुर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। धरम पर अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है। कार्यवाही के दौरान महिलाओं ने हंगामा किया, हाथ जोड़े, आंसू भी निकले लेकिन कारवाई जारी रही। कार्रवाई के दौरान दो तलवार और एक चाकू भी बरामद हुआ। कारवाई के लिए निगम और पुलिस के 100 से अधिक लोग लगे। नगर निगम अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह पुलिस प्रशासन और निगम की गुंडों के खिलाफ संयुक्त करवाई है। गुंडे धरम के करीब 2000 स्क्वेयर फीट में बने मकान को गिराया गया है। इन्होंने यहां की करीब दो एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। इनकी गुंडागर्दी ऐसी थी कि ये यहां से निकलने वाले लोगों को भी निकलने से रोक रहे थे।



Source link