मौसम का हाल: पचमढ़ी में पारा 6 पर, 24 घंटे में 3 डिग्री गिरा; उत्तर से आ रही हवाओं से बढ़ी ठंड

मौसम का हाल: पचमढ़ी में पारा 6 पर, 24 घंटे में 3 डिग्री गिरा; उत्तर से आ रही हवाओं से बढ़ी ठंड


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सांकेतिक फोटो

  • उत्तर से आ रही हवा ने माैसम बदल दिया

उत्तर से आ रही ठंडी हवा के कारण पचमढ़ी में तापमान गिर गया है। पचमढ़ी में रात का तापमान 6 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 9 डिग्री था। यानी 3 डिग्री तापमान गिरा है। पचमढ़ी के अलावा हाेशंगाबाद शहर में भी ठंड बढ़ी है। तापमान 14.4 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 14.9 डिग्री दर्ज हुआ है। उत्तर से आ रही हवा ने माैसम बदल दिया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान ज्यादा गिरा है। यहां ठंड बढ़ी है।

पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.2 डिग्री और हाेशंगाबाद शहर का तापमान 29.5 डिग्री तापमान रहा है। माैसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि आने वाले समय में तापमान और कम हाेगा। अभी ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षाेभ के कारण बादल जरूर आने की संभावना है। इससे तापमान कुछ कम ज्यादा हाे सकता है।



Source link