IND VS AUS: केएल राहुल ने बताया,आखिर क्यों विकेट नहीं ले पा रहे भारतीय गेंदबाज

IND VS AUS: केएल राहुल ने बताया,आखिर क्यों विकेट नहीं ले पा रहे भारतीय गेंदबाज


IND VS AUS: मुश्किल वक्त में गेंदबाजों के साथ खड़े हुए केएल राहुल (photo-ap)

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने खराब गेंदबाजी को वनडे सीरीज में हार का कारण बताया, वहीं उपकप्तान राहुल (KL Rahul) ने कहा कि टीम के गेंदबाज जूझ नहीं रहे हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 29, 2020, 8:22 PM IST

नई दिल्ली. भारत के उप कप्तान लोकेश राहुल (KL Rahul) ने जूझ रहे अपने गेंदबाजों का पूरा समर्थन करते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी ने अभी तक परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में कठिनाइयों का सामना किया है और यह हैरानी बात नहीं है कि बल्लेबाजों के मुफीद ऑस्ट्रेलियाई ट्रैक पर विकेट मुश्किल ही रहेगा. भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचने से पहले इंडियन प्रीमियर लीग में काफी शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन उन्होंने पहले दो वनडे में काफी ज्यादा रन लुटाये हैं जिससे मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. बुमराह पर टीम काफी निर्भर रहती है लेकिन घरेलू टीम के बल्लेबाजों ने उनकी और मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को साधारण प्रतीत कराते हुए मन माफिक रन जुटाये.

गेंदबाजों के साथ खड़े हुए केएल राहुल
भारत को दूसरे वनडे में 51 रन से हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद राहुल (KL Rahul) ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मैं इस बात से सहमत नहीं हूं जब आप कहते हो कि वे जूझ रहे हैं. यहां अलग तरह के हालात हैं, अलग प्रारूप है. यह हमारे लिये सीखने की चीज (लर्निंग कर्व) है कि हम सोचें कि जब इस तरह के अच्छे बल्लेबाजी विकेट पर खेलें तो कैसे बेहतर करें. ‘ उन्होंने कहा, ‘सफेद गेंद के क्रिकेट में, नियमित अंतराल पर विकेट हासिल करना अहम है, तभी आप रन गति पर लगाम कस सकते हो. हमें विकेट हासिल करने का अपना मंत्र ढूंढना होगा और बल्लेबाजी इकाई को सोचना होगा कि 30-40 रन की भागीदारी को कैसे बढ़ाना होगा. ‘

IND VS AUS: मोइसेस हेनरिक्स ने पकड़ा विराट कोहली का अविश्वसनीय कैच, कभी लेना चाहते थे खुद की जान! ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?

राहुल ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज परिस्थितियों के वाकिफ होने के कारण अच्छा कर सके. उन्होंने कहा, ‘हम तेजी से हालात के अनुसार नहीं ढले. हमारे गेंदबाजी ग्रुप के लिये यह सीखने की चीज है कि वे तेजी से परिस्थितियों के अनुसार ढले. ‘ यह पूछने पर क्या यह बुमराह के लिये खराब दौर है जो साल के शुरू में न्यूजीलैंड में भी जूझते दिखे थे तो राहुल ने कहा कि यह तेज गेंदबाज शानदार वापसी करेगा. उन्होंने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि जसप्रीत मैदान पर बहुत ही उग्र और प्रतिस्पर्धी है. वह इस टीम के लिये काफी अहम है, हम जसप्रीत की अहमियत जानते हैं. यह समय की बात है कि एक चैम्पियन खिलाड़ी वापसी करे और हमारे लिये विकेट चटकाये. ‘





Source link