मैच के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता भारतीय फैन
विराट कोहली (Virat Kohli) जब अपने 59वें वनडे अर्धशतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे, तभी हर किसी का ध्यान खिलाड़ियों से दर्शकों की ओर ट्रांसफर हो गया.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 29, 2020, 4:38 PM IST
कोहली ने 53 गेंदों पर अपना 59वां वनडे अर्धशतक जड़ा. अर्धशतक के बाद कोहली की बल्लेबाजी और आक्रामक हो गई. हालांकि जब कोहली अपने अर्धशतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे, तभी हर किसी का ध्यान खिलाड़ियों से दर्शकों की ओर ट्रांसफर हो गया.
Proposal at the SCG, the girl said yes!#AUSvsIND #Captaincypic.twitter.com/oLlgPBTAa7
— R A J (@reddirajasheker) November 29, 2020
दरअसल जब कोहली 35 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उस समय दर्शक दीर्घा में बैठे एक भारतीय फैन ने अपनी ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड को किस करके प्रपोज किया. भारतीय फैन ने रिंग देकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया. यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: कोहली की कप्तानी पर मचा बवाल, रोहित शर्मा को टीम इंडिया की जिम्मेदारी देने की उठी मांग
IND vs AUS: वर्कआउट के दौरान चेतेश्वर पुजारा के पीछे ये क्या कर रहे हैं अश्चिन, वायरल हुआ वीडियो
जवाब में ऑस्ट्रेलियन टीम का सपोर्ट कर रही महिला फैन ने भी हां में जवाब दिया. मैदान पर मौजूद ग्लेन मैक्सवेल ने इसके बाद जमकर तालियां पीटी. कोहली ने 87 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 89 रन जड़े. सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 28 और शिखर धवन ने 30 रन की पारी खेली. जबकि श्रेयस अय्यर ने 38 रन बनाए.