हार्दिक पंड्या ने सितंबर 2019 के बाद पहली बार गेंदबाजी की.
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अपनी टीम के दबाव में आने पर गेंदबाजी के लिए उतरे, जिसमें उन्होंने पहला ओवर अच्छा डाला. उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) के खिलाफ सिडनी क्रिकेट मैदान पर केवल पांच रन गंवाए.
हार्दिक पंड्या अपनी टीम के दबाव में आने पर गेंदबाजी के लिए उतरे, जिसमें उन्होंने पहला ओवर अच्छा डाला. उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) के खिलाफ सिडनी क्रिकेट मैदान पर केवल पांच रन गंवाए. अपने दूसरे ओवर में पंड्या ने महज चार रन दिए, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उनकी धीमी गेंद को खेलने में थोड़ी मुश्किल हुई.
IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हवा में उड़कर लपका श्रेयस अय्यर का कैच, देखने वाले रह गए हैरान- VIDEO
तीसरे ओवर में उन्होंने स्मिथ को शार्ट और वाइड गेंद को खेलने के लिए लुभाया जो उनकी योजना का हिस्सा लग रहा था और यह इस ऑस्ट्रेलियाई के बल्ले को छूती हुई सीधे मोहम्मद शमी के हाथों में चली गई. पहले उनकी ‘डिलिवरी स्ट्राइड’ ज्यादा साइड की ओर होती थी, लेकिन रविवार को यह छाती के सामने से दिखी जो उन्होंने अपने शरीर पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए किया है.IND vs AUS: भारतीय फैन ने ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड को किस करके किया प्रपोज, मैक्सवेल ने जमकर पीटी ताली
भारतीय गेंदबाजों को जब मुश्किल हो रही थी, तब हार्दिक पंड्या ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट चटकाया. आईसीसी टी20 विश्व कप में 10 महीने का समय बचा है. ऐसे में हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार को संकेत दिया था कि वह लंबे समय के लक्ष्य और बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए गेंदबाजी करेंगे.
👀 For the first time since September 2019…#OneFamily #MumbaiIndians #AUSvIND @hardikpandya7 @BCCI pic.twitter.com/JOcmSvC6ld
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 29, 2020
✔️ He can bowl✔️ He can bat✔️ He can field✔️ Looks like he can also read a newspaper during a match! 📰Hardik Pandya, an all-rounder! pic.twitter.com/NilhEVX1XR
— ICC (@ICC) November 29, 2020
Hardik strikes!Steve Smith departs after a brilliant 104.Live – https://t.co/fkh0ST0JTx #AUSvIND pic.twitter.com/Yhg8GHZLBQ
— BCCI (@BCCI) November 29, 2020
हार्दिक पंड्या की पिछले साल अक्टूबर में ब्रिटेन में पीठ की सर्जरी हुई थी. उनकी पीठ 2018 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के बाद से ही उन्हें परेशान कर रही थी. इस सर्जरी के कारण वह करीब एक साल तक क्रिकेट से बाहर रहे. इस ऑलराउंडर ने अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सितंबर 2019 में खेला था.