- Hindi News
- Career
- MHT CET 2020| Maharashtra State Common Entrance Test (MHT CET) Results Released, 41 Candidates Achieved 100 Percentile, Check Results At Cetcell.mahacet.org
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
23 मिनट पहले
-
कॉपी लिंक
महाराष्ट्र CET सेल ने शनिवार देर रात महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2020) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार में परीक्षा में कुल 41 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
3.88 लाख स्टूडेंट्स हुए थे शामिल
परीक्षा 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर और फिर 7 नवंबर, 2020 को आयोजित की गई थी। इस साल परीक्षा में करीब 3.88 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। CET सेल द्वारा 10 नवंबर को ही आंसर-की 1 जारी की गई थी। महाराष्ट्र CET एक राज्य स्तरीय एंट्रेंस एग्जाम है, जिसका आयोजन हर साल महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग और अन्य कोर्सेस में एडमिशन के लिए किया जाता है।
ऐसे देखें परिणाम
- सबसे पहले महाराष्ट्र CET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- यहां रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
यह भी पढ़ें-