गलत दवाई से गई माराडोना की जान! डॉक्‍टर के घर और ऑफिस पर पुलिस की छापेमारी

गलत दवाई से गई माराडोना की जान! डॉक्‍टर के घर और ऑफिस पर पुलिस की छापेमारी


डिएगो माराडोना की बेटी ने डॉक्‍टर्स पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है (PHOTO- AFP)

बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने से महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना (Diego Maradona Dead) ने दुनिया को अलविदा कह दिया था


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 30, 2020, 10:26 AM IST

नई दिल्‍ली. अर्जेंटीना को फुटबॉल की दुनिया का विश्‍व चैंपियन बनाने वाले महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना (Diego Maradona Dead) ने बीते दिनों दुनिया को अलविदा कह दिया था. वे 60 साल के थे. माराडोना का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ. माराडोना को घर पर ही दिल का दौरा पड़ा था. उनकी दो हफ्ते पहले दिमाग में क्लॉटिंग भी हुई थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी करनी पड़ी. हालांकि अब उनकी बेटी ने डॉक्‍टर्स पर आरोप लगाया है कि इलाज के दौरान उनके पिता को सही दवाई नहीं दी गई थी, जिस वजह से उनकी जान गई.
अर्जेटीना मीडिया के अनुसार माराडोना के डॉक्‍टर लीयोपोल्‍डो के घर और क्लिनिक पर पुलिस ने छापेमारी की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस इस बात की जांच करने में जुटी हुई है कि महान फुटबॉलर के इलाज के दौरान किसी तरह की लापरवाही तो नहीं गई थी. माराडोना के वकील मटियास मोरला ने उनके निधन की जानकारी को सार्वजनिक किया था. वकील ने इस मामले में पूरी जांच की मांग की है. उनके अनुसार घर पर एम्‍बुलेंस पहुंचने में आधे घंटे से भी अधिक समय लगा था. उन्‍होंने हॉस्पिटल पर देरी करने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें : 

एक दिन आसमान में साथ में फुटबॉल खेलेंगे, पेले ने दी माराडोना को श्रद्धांजलिDiego Maradona (1960 – 2020): फुटबॉल के एक युग का अंत

माराडोना एक ओर जहां मैदान पर एक बेहतरीन फुटबॉलर रहे, वहीं दूसरी ओर मैदान के बाहर वो कई विवादों की वजह से बदनाम भी हुए. माराडोना को शराब और नशे की लत पड़ गई थी. माराडोना ने साल 1986 में अर्जेंटीना को फुटबॉल वर्ल्ड कप जिताया था. उनके एक विवादित गोल ने इंग्लैंड को जीत से महरूम कर दिया था. गोल माराडोना के हाथ से लगकर हुआ था लेकिन रेफरी यह देख नहीं सके और नतीजा अर्जेंटीना वर्ल्ड चैंपियन बना. माराडोना का यही गोल फुटबॉल इतिहास में ‘हैंड ऑफ गॉड’ के नाम से मशहूर है.





Source link