Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने दरवाजा खोला तो बिस्तर पर इस प्रकार से मृत पड़ा था व्यक्ति।
खजूरी बाजार में सोमवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित मल्टी में एक व्यक्ति की लाश मिली। लाश सड़ जाने के कारण बदबू मार रही थी। बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और खुद घर से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

बदबू आने के कारण पड़ोसी छत पर चले गए।
मिली जानकारी अनुसार 55 वर्षीय एक व्यक्ति की लाश मिली है। पुलिस के अनुसार बालाजी टावर के सामने श्री गणेश कॉम्पलेक्स में एक फ्लैट से बदबू आने की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर पहुंचे तो दूसरी मंजिल स्थित फ्लैट नंबर 201 से बहुत बदबू आ रही थी। फ्लैट को खोला तो एक अधेड़ व्यक्ति की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि मृतक अकेले ही फ्लैट में रहता था। दो-तीन दिन से यह फ्लैट खुल नहीं रहा था। आज बदबू आई तो पड़ोसियों ने सूचना दी। बदबू के कारण पड़ोसी या तो सड़क पर निकल आए या फिर छत पर चले गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।